खेल

Ashwin 500 Wickets: रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किया नया कीर्तिमान, बने टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG 3rd Test, Ravicahndran Ashwin 500 Test Wickets: राजकोट में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है. अश्विन ने 98 मैचों में 500 विकेट अपने नाम करने का कमाल किया है. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्राउली को आउट कर टेस्ट फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल की है. इस तरह रविचंद्रन अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज था.

अश्विन ने इस खास फेहरिस्त में बनाई जगह –

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट चटकाने वाले 9वें गेंदबाज बन गए हैं. टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर कायम हैं. मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट फॉर्मेट में कुल 800 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके बाद इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का नाम दर्ज है. शेन वॉर्न के नाम 145 टेस्ट मैचों में कुल 708 विकेट दर्ज हैं. वहीं तीसरे नंबर पर 695 विकेटों के साथ इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन मौजूद हैं, जबकि चौथे नंबर पर 619 विकेट के साथ भारतीय टीम दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले कायम हैं.

रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट करियर –

इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस सूची में ग्लेन मैक्ग्राथ, स्टुअर्ट ब्रॉड, कर्टनी वॉल्श और नॉथन लियोन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों नाम शामिल हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो इस भारतीय गेंदबाज ने भारत के लिए कुल 98 मैच खेले हैं, जिसमें वे 23.89 की औसत और 51.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 500 विकेट अपने कर चुके हैं. इस दौरान अश्विन ने टेस्ट मैचों में 34 बार पारी में 5 विकेट अपने नाम करने का कमाल किया है. इसके अलावा 8 बार मैच में 10 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.