देश

Farmers Protest : किसान दिल्ली कूच करेंगे या फिर होगी घर वापसी, सरकार से आज चौथे दौर की बातचीत

Farmers Protest : किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन कर रहे हैं. दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों के पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है, जहां किसानों ने डेरा डाल दिया है. इस दौरान किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीन बैठक हो चुकी है. हालांकि इन बैठकों में बात नहीं बन पाई है.

वहीं आज रविवार 18 फरवरी को केंद्र-किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होनी है. यह चौथी बातचीत होगीं. अब देखना ये है कि किसान दिल्ली में कूच करेंगे या फिल घर के तरफ वापसी करेंगे. इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है.

कहा जा रहा है कि पंजाब के किसानों समर्थन में हरियाणा के किसान भी आ गए हैं. भारतीय किसान यूनियन ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई है. यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का घोषणा किया जाएगा. पीछले दिन शनिवार को किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दे सकती है.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कूच से पहले किसान संगठनों को मनाने के लिए 8 फरवरी को चंडीगढ़ में 3 केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय से बैठक हुई. दूसरी मीटिंग 12 फरवरी को हुई. 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं की 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की मीटिंग हुई. मीटिंग में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.