देश

Lok Sabha Election: तीसरे कार्यकाल में होंगे बड़े निर्णय- आंध्र में एनडीए रैली में गरजे पीएम मोदी

Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने शनिवार को लोक सभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दिया है. चुनाव तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एनडीए गठबंधन की पहली रैली में शिरकत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विपरीत “गठबंधन के लोगों का इस्तेमाल करने और फेंकने” का आरोप लगाया.

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए “क्षेत्रीय आकांक्षा और राष्ट्रीय प्रगति दोनों को लेकर चलता है”. उन्होंने कहा, “एनडीए में हम सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है. गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करो और फेंक दो. आज कांग्रेस ने भले ही गठबंधन बना लिया है, लेकिन उनकी सोच वही है.”

एनडीए की ताकत बढ़ रही है- पीएम मोदी

गौरतलब है कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है.

पीएम ने कहा,”एनडीए गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षा और राष्ट्रीय प्रगति दोनों को लेकर चलता है. इस चुनाव में बीजेपी, हमारे सहयोगियों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, एनडीए की ताकत बढ़ रही है, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण दोनों यहां के लोगों के अधिकारों का समर्थन कर रहे हैं.” हम लंबे समय से आपके लिए, आंध्र प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. एनडीए का उद्देश्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है.”

तीसरे कार्यकाल में होंगे बड़े निर्णय- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश में एनडीए की डबल इंजन सरकार होने से राज्य के विकास को और ताकत मिलेगी. उन्होंने कहा कि त्रिदेव के आशीर्वाद से उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले लेगा.

“लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है और आज मैं आंध्र प्रदेश में सभी के बीच हूं. यहां मुझे कोटप्पाकोंडा से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद मिल रहा है, देश के ‘त्रि-देव’ के आशीर्वाद के साथ हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसले होंगे.” पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने के एनडीए के लक्ष्य को दोहराया.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.