खेल

WPL 2024 Final: RCB ने जीता WPL का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में हराया

WPL 2024 Final: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार महिला प्रीमियर लीग पर कब्जा कर लिया. जिसमें एलिसा पेरी, स्पिनर श्रेयंका पाटिल और सोफी मोलिनक्स की शानदार प्रर्दशन किया. रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. यह डब्ल्यूपीएल और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दोनों में आरसीबी का पहला टी20 खिताब है.

इस मुकाबलें में आरसीबी को 114 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 2 विकेट गवाकर 19.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. टीम के लिए एलिस पेरी ने नाबाद 35, सोफी डेवाइन ने 32 और स्मृति मंधाना ने 31 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि शिखा पांडे और मीनू मनी ने 1-1 सफलता मिली.

इस फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मेजबान टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज श्रेयंका थीं, जिन्होंने 3.3 ओवर के अपने स्पेल में चार विकेट लिए, जहां उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए. मोलिनेक्स ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर तीन विकेट लिए. युवा लेग स्पिनर आशा सोभना ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 14 रन देकर दो विकेट लिए.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.