देश

Revanna case : अपहरण के केस में एचडी रेवन्ना हुए गिरफ्तार, SIT का बड़ा एक्शन

Revanna case : जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना, जिनके बेटे पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगा हुआ है उनको आज एसआईटी अधिकारियों अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. एचडी रेवन्ना के खिलाफ बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण के मामला दर्ज था. SIT की टीम आज ही पूछताछ करने के लिए घर पहुंची थी.

एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण के कई आरोप हैं. एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों ने उन्हें उठाया था.

अपहरण की शिकायत पीड़ित महिला के बेटे ने दर्ज कराई थी, जिसे अब कर्नाटक पुलिस ने ढूंढ लिया है. संभावना है कि वह जल्द ही SIT अधिकारियों से बात करेंगी.

क्या है ममला?

मैसूर में केआर नगर पुलिस को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में, उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी मां ने अपने गांव लौटने से पहले 6 साल तक एचडी रेवन्ना के घर पर नौकरानी के रूप में काम किया.

बाद में उस व्यक्ति को एक वीडियो मिला जिसमें मौजूदा सांसद और हासन लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर उसकी मां के यौन शोषण को दर्शाया गया था. उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद उनकी मां लापता हो गईं. इसके बाद उन्होंने एचडी रेवन्ना और बबन्ना के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई.

होलेनरसीपुरा विधायक और उनके सहयोगी पर आईपीसी की धारा 364ए (फिरौती के लिए अपहरण), 365 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपहरण) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. केआर नगर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में एचडी रेवन्ना को आरोपी नंबर एक और बबन्ना नाम के एक अन्य व्यक्ति को आरोपी नंबर दो के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

शुक्रवार को बेंगलुरु में जन प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत में एचडी रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई के लिए आने से कुछ घंटे पहले एफआईआर दर्ज की गई थी. वह पूछताछ के लिए 2 मई को विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होने के लिए बुलाए गए समन में शामिल नहीं हुए.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.