एयरफोर्स के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला
Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में कई जवान घायल होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर गोलीबारी की गई. सैनिकों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं.
बता दें कि यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ. भारतीय सेना और पुलिस के जवानों को क्षेत्र में भेजा दिया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास सामान्य क्षेत्र में एयरबेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि घायल जावनों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है. भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर हुए हमले की तस्वीर में साफ-साफ गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं.
खबर अपडेट हो रही है…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.