मनोरंजन

Snake Venom Case : ईडी ने Elvish Yadav के खिलाफ Money Laundering का Case किया दर्ज

Snake Venom Case : बिग बॉस ओटीटी विजेता और लोकप्रिय 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी की टीम) ने यूट्यूबर खिलाफ उनकी पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रवर्तन निदेशालय ने सांप के जहर मामले में शामिल एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा दायर FIR और आरोप पत्र के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली-एनसीआर में बड़े होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स और फार्महाउसों सहित विभिन्न स्थानों पर सांप के जहर की आपूर्ति से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच करेगा. एल्विश से जल्द ही ईडी पूछताछ करेगी.

पिछले साल नवंबर में पीएफए संगठन ने एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. नोएडा में एक रेव पार्टी में मनोरंजक दवा के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में एल्विश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के आदेश पर मामला नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन से सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था. उन्हें 17 मार्च को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सभी पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 ए (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए थे. एल्विश को गिरफ्तारी के पांच दिन बाद गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय ने जमानत दे दी थी.

बाद में, पुलिस ने मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया. जिनकी पहचान ईश्वर और विनय के रूप में हुई. दोनों हरियाणा के निवासी थे और एल्विश के परिचित बताए गए थे.

6 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने लोकप्रिय YouTuber और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव और सात अन्य के खिलाफ सांप तस्करी से लेकर रेव पार्टियों के आयोजन तक के आरोपों के संबंध में आरोप पत्र दायर किया. 1200 पन्नों की चार्जशीट में कहा गया है कि एल्विश सपेरों के संपर्क में था और उस स्थान से एक जहरीला सांप और क्रेट प्रजाति का 20 मिलीलीटर जहर भी बरामद किया गया था.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.