By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Media WarriorThe Media WarriorThe Media Warrior
  • होम
  • देश
    देशShow More
    Atraila Bazaar
    Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO
    August 12, 2026
    Viral Girl Ruchika Singh
    CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला
    July 31, 2026
    Gandhi and Godse
    GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार
    July 30, 2026
    dhanbad
    किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई
    July 29, 2026
    Rewa marriage garden bulldozer
    रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया
    July 28, 2026
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
    राज्यShow More
    prashant kishor
    ‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
    July 30, 2026
    Ghaziabad
    ‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
    July 29, 2026
    gwalior News
    ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल
    July 28, 2026
    chitrakoot gangrape
    चित्रकूट गैंगरेप की क्या है पूरी सच्चाई? जंगल में घूमने गई छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
    July 28, 2026
    UP PCS Transfer
    Transfer: यूपी में देर रात बदले गए 41 PCS अधिकारी, वाराणसी-कानपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
    July 27, 2026
  • खेल
    खेलShow More
    क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?
    May 28, 2026
    IND vs NED
    IND vs NED : सुपर-8 से पहले भारत का ‘डबल अटैक’, दुबे का बल्ला और वरुण का जादू; नीदरलैंड 17 रन से ढेर
    February 18, 2026
    Team India
    IND vs PAK : नक्कटा पाकिस्तान की भारत ने बांध दी ठठरी, 61 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया
    February 16, 2026
    INDIA vs NAMIBIA
    INDIA vs NAMIBIA : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
    February 12, 2026
    INS-W Vs PAK-W
    INS-W Vs PAK-W : कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को हराया, महिला विश्व कप में कायम रखा दबदबा
    October 6, 2025
  • धर्म
    धर्मShow More
    पावन चिंतन धारा आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया आत्म-निर्माण दिवस
    January 15, 2026
    देवगुरु बृहस्पति
    देवगुरु बृहस्पति की बदली चाल: कर्क राशि में हुए वक्री, जानिए सभी राशियों पर असर
    November 14, 2025
    14 November Ka Rashifal
    14 November Ka Rashifal : भाग्य का नया अध्याय, खुशियों और सफलता से चमक उठेगा दिन
    November 14, 2025
    Rashifal
    13 November Ka Rashifal : करियर, लव और मनी पर क्या कहता है आपका सितारा?
    November 13, 2025
    Aaj Ka Rashifal
    Aaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए शुभ अवसर और जरूरी चेतावनी
    October 6, 2025
  • लाइफस्टाइल
    लाइफस्टाइलShow More
    World Hypertension Day 2024
    World Hypertension Day 2024 : खराब जीवन शैली कम उम्र में ही बना रही हाइपरटेंशन का शिकार, लक्षण और बचाव
    May 17, 2024
    Re-use Tea Leaves: लंबे और घने बालों के लिए ऐसे करें चायपत्ती का इस्तेमाल
    April 30, 2024
    Holi Celebrations 2024: होली में दिल्ली के इन जगहों पर होता खास जश्न, देखें तस्वीर
    March 12, 2024
    Woman Eyes Look: पार्टी या ऑफिस के लिए ये आईशैडो कलर रहेंगे बेस्ट, आप भी कर सकती हैं ट्राई
    March 10, 2024
    स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को किया गया सम्मानित
    February 25, 2024
  • टेक्नोलॉजी
    टेक्नोलॉजीShow More
    Deep Fake
    Deep Fake: अगर आपका बच्चा या बच्ची बोले मेरी गंदी तस्वीर वायरल हो रही है, तो उसे मरना पिटना नहीं हैं जाने AI का पूरा सच…
    December 31, 2024
    AI
    Artificial Intelligence: जो कभी नहीं देखा वो 2025 में! इस साल AI कितना खतरनाक? पढ़ें सब कुछ
    December 30, 2024
    वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम
    11 बजकर 22 मिनट से WhatsApp, Facebook, Instagram का सर्वर डाउन, ट्विटर पर मीम्स की आई बाढ़
    December 12, 2024
    ‘आप समाज पर बोझ हैं, प्लीज मर जाओं’, Google AI चैटबॉट ने दिया ऐसा जवाब कि मच गया हंगामा
    November 16, 2024
    Google Search: सावधान! भूलकर भी न करें गूगल पर इन 6 शब्दों का सर्च, नहीं हो सकते हैं हैकर्स के शिकार
    November 12, 2024
  • मनोरंजन
  • कारोबार
    कारोबारShow More
    RBI का बड़ा प्लान: क्या अब भारत में आएंगे प्लास्टिक (पॉलिमर) बैंक नोट? जानिए पूरी डिटेल
    May 29, 2026
    रेसिपरोकल टैरिफ क्या है? भारत-अमेरिका व्यापार की नई जंग
    April 3, 2025
    RBI Governor : संजय मल्होत्रा ​​बने RBI के 26वें गवर्नर
    December 11, 2024
    Retail inflation Data
    Retail Inflation Data : मई में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75 हुई; अप्रैल में 4.83 फीसदी थी, गिरावट का सिलसिला जारी
    June 12, 2024
    LPG Price Cut
    LPG Price Cut : लोकसभा चुनाव के बीच सस्ता हुआ वाणिज्यिक LPG सिलेंडर, कम हुए दाम
    May 1, 2024
Search
© 2023 The Media Warrior All Rights Reserved.
Reading: Mukhtar Ansari Funeral : आतंक और अपराध के काले अध्याय का अंत
Share
Font ResizerAa
The Media WarriorThe Media Warrior
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कारोबार
Search
  • होम
  • देश
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कारोबार
Follow US
© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
The Media Warrior > देश > Mukhtar Ansari Funeral : आतंक और अपराध के काले अध्याय का अंत
देश

Mukhtar Ansari Funeral : आतंक और अपराध के काले अध्याय का अंत

Ravi Mishra
Last updated: 2024/03/30 at 5:28 PM
Ravi Mishra
Share
6 Min Read
Mukhtar Ansari Funeral
Mukhtar Ansari Funeral
SHARE

वरिष्ठ पत्रकार प्रणय विक्रम सिंह की कलम से…

अनेक बेगुनाहों को मौत की नींद सुलाने वाला दुर्दांत, सफेदपोश माफिया सरगना मुख्तार अंसारी आज एक असहाय और दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। उसकी मौत से बहुत से लोगों को आतंक से मुक्ति मिली तो अनेक लोगों को बेगुनाह अपनों की मौत का बदला मिला।

प्रणय विक्रम सिंह

सात साल पहले तक अजेय माने जाने वाले इस अपराधी को जिंदगी में पहली बार कानून की ताकत का अंदाजा प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हुआ।

कोर्ट में योगी सरकार की प्रभावी पैरवी के चलते ही उसको अपने हर गुनाह की सजा मिली। अन्यथा ‘सजा और मुख्तार’ तो समंदर के दो किनारे थे।

अपनी लहीम-सहीम कद-काठी के चलते सबसे अलग दिखने वाला मुख्तार जरायम की दुनिया का वो बेताज बादशाह था जिसकी आवाज ही खौफ का पर्याय हुआ करती थी। सरकारें बदलीं, मुख्यमंत्री बदले लेकिन नहीं बदला तो मुख्तार का जलवा। जेल से अपनी आपराधिक हुकूमत चलाने का हुनर दुनिया को मुख्तार ने सिखाया। उसके काले कारनामों और जेल से जारी संगठित अपराधों के बारे में सब कुछ जानते हुए भी सपा, बसपा की सरकारों ने कभी कोई सख्त कार्यवाही नहीं की, उल्टा प्रश्रय ही दिया। समुदाय विशेष को जिस अपराधी में रॉबिन हुड दिखाई देता था, उस मुख्तार अंसारी को अपने वोट बैंक के लिए मुख्यमंत्री रहे मुलायम, मायावती, अखिलेश ने कभी कोई ‘हानि’ नहीं पहुंचाई।

मुख्तार को बचाने और उसके रुतबे को बढ़ाने के लिए सपा सरकार ने डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह को तो इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुलिस की सेवा से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा। इस वाकिये से पुलिस बल का मनोबल काफी गिर गया था। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की बर्बर हत्या के बाद तो पूर्वांचल में मुख्तार की समानांतर सरकार ही चलने लगी थी। मऊ के दंगों के बाद तो प्रदेश समेत देश के मुस्लिमों के बीच उसकी छवि ‘कौम के रहनुमा’ के तौर पर बन गई थी। क्रूरता और सांप्रदायिकता से लबरेज अंसारी को फख्र के साथ उसके लोग ‘दूसरा लादेन’ भी बोलते थे। उसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बार विधायक रहा मुख्तार 3 बार तो जेल से ही चुनाव लड़कर जीता था।

हालांकि इन सबके दरम्यान ऐसे तमाम मौके आए कि जब मुख्तार को उसकी करनी का फल कानून दे सकता था लेकिन ऐसा करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति सूबे के किसी सदर-ए-रियासत के पास नहीं थी। लिहाजा, जरायम की दुनिया में अंसारी हर दिन बड़ा होने लगा। रक्तबीज की तरह प्रदेश के कोने-कोने में उसके गुर्गे फैलने लगे। लेकिन हर रावण का अंत सुनिश्चित है। साल 2017 में भाजपा की सरकार और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही सभी माफियाओं की कुंडली में ‘मारकेश’ योग बैठ गया था तो फिर मुख्तार कैसे बचता?

पुलिस की सक्रियता और कोर्ट में प्रभावी पैरवी से मुख्तार के अपराधों की सजा उसको मिलने लगी। उसकी अवैध अचल संपत्तियों पर चले कानून के बुलडोजर के तले अंसारी के अजेय होने का दंभ भी रौंद दिया गया। जरायम की दुनिया में उसकी बादशाहत का एलान करती लखनऊ स्थित गगनचुंबी इमारतों के टूटते ही उसके गुरूर को जमींदोज होते हुए दुनिया ने देखा।

विदित हो कि मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों पर अब तक 155 FIR दर्ज की गई हैं। मुख्तार की अब तक कुल ₹586 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और 2100 से अधिक अवैध कारोबारों को बंद किया जा चुका है। बीते 18 महीनों में उसे 8 मामलों में सजा हुई है।

ये सब इतना आसान नहीं था। योगी जैसे जीवट, सशक्त और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाले मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में ही ऐसी वैधानिक और ऐतिहासिक कार्यवाहियां संभव होती हैं। योगी की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति कुछ और नहीं प्रभु श्री राम के उद्घोष ‘निसिचर हीन करउँ महि भुज उठाइ पन कीन्ह’ की आधुनिक अभिव्यक्ति है।

मुख्तार अंसारी ने अपनी जरायम की लंका को बनते, वैभवशाली होते फिर अपने ही सामने जमींदोज होते हुए देखा। वो अपनी कथित बादशाहत को खतम होते हुए देखने के लिए मजबूर हुआ। जो कारागार उसके लिए ऐशगाह, आरामगाह और पनाहगाह थे, योगी सरकार में वे उसे कानून का पाठ पढ़ा रहे थे। कोर्ट में उसे जज के सामने गिड़गिड़ाते सभी ने देखा।

अपनी इस दुर्गति के हर क्षण में वो उन काले कारनामों को जरूर याद करता होगा, जिनके चलते उसे ये दिन देखने के लिए विवश होना पड़ा। उसकी दौलत और ताकत की हवस के शिकार परिवारों का मातम, बिलखते बच्चों और सूनी मांगों का रुदन जरूर उसके कानों में गूंज रहा होगा। पत्नी अफशां पर भी ₹75,000 का इनाम है। वो फरार है। बेटा अब्बास अंसारी जेल में है। एक बेटा उमर भी फरार है। सजाओं की लंबी होती फेहरिस्त, गुर्गों पर होती कठोर कार्यवाहियों, अपराधी परिवारजनों पर कानून के कसते शिकंजे ने मुख्तार के मन को तोड़ दिया था। बीमारी ने चेहरे की रौनक और कानून ने उसकी ताकत को छीन लिया। आखिरकार मौत ने अपने आगोश में लेकर उसकी तमाम तकलीफों का अंत कर दिया।मुख्तार का ऐसा दर्दनाक अंत हर अपराधी के लिए संदेश है कि…
वक्त तुम्हें तुम्हारा हर जुल्म लौटा देगा
वक्त के पास कहां रहम-ओ-करम होता है…

You Might Also Like

Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया

TAGGED: Mukhtar Ansari, Mukhtar Ansari death, Mukhtar Ansari Funeral
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Election 2024: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन, नारी शक्ति वंदन को लेकर कही ये बात
Next Article Rajnath Singh Lok Sabha Polls: राजनाथ सिंह भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति का करेंगे नेतृत्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Atraila Bazaar
Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO
देश August 12, 2026
Viral Girl Ruchika Singh
CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला
देश July 31, 2026
prashant kishor
‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
राज्य July 30, 2026
Gandhi and Godse
GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार
Literature देश July 30, 2026
Ghaziabad
‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
उत्तर प्रदेश राज्य July 29, 2026
dhanbad
किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई
देश July 29, 2026
gwalior News
ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल
राज्य July 28, 2026
Rewa marriage garden bulldozer
रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया
देश July 28, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
  • Terms and Conditions
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?