देश

Chhattisgarh के दुर्ग जिले में 14 की मौत, कई लोग बूरी तरह जख्मी

Durg Bus Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले बस एक्सीडेंट की खबर सामने आई है जिसमें अब तक करीब 14 लोगों के मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि देर शाम एक लाल मुरम की खदान में गिर गई. हादसे के वक्त बस के अंदर 30 से अधिक लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक बस के खाई में गिरने की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं बाकी 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग बस हादसे पर डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि, ”कुम्हारी में केडिया डिस्टिलर्स के मजदूरों को ले जा रही एक बस रात करीब 8.30 बजे खाई में गिर गई. 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.” अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर है. मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है… दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है. आखिर जांच की जाएगी, आरोपियों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

छत्तीसगढ़ के दुर्ग बस हादसे पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि, ”आज रात करीब 8.30 बजे एक डिस्टिलरी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद निकल रहे थे. सभी लोगों को बचा लिया गया और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, 12 लोग घायल हुए हैं.” मर गए हैं… * जो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें एम्स ले जाया गया… प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में गिर गई.’

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी दुर्ग हादसे पर ट्विट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…

2 weeks ago

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एसटीपी परियोजना को Build India Award

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…

3 weeks ago

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 weeks ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

4 weeks ago

This website uses cookies.