शारद पवार
Lok Sabha polls: बुधवार को शरद पवार की पार्टी NCP गुट ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में शरद पवार ने दो नामों का एलान किया है. सातारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है.
इससे पहले, कई हफ्तों की व्यस्त बातचीत के बाद, महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा की. समझौते के तहत, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा राकांपा (SP) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (UTB) नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संयुक्त रूप से की. एमवीए और सत्तारूढ़ महायुति, जिसमें भाजपा, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं, महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं.
भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा और क्रमशः 23 और 18 सीटें जीतीं. राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.