मनोरंजन

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’ (Ghuskhor Pandit) पर हंगामा हुआ, और अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ (Yadav Ji Ki Love Story) को लेकर बवाल मच गया है। संभल में यादव समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी से उनकी छवि खराब हो रही है और भावनाएं आहत हुई हैं। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

फिल्म की कहानी पर आपत्ति

फिल्म में यादव समाज की एक लड़की और मुस्लिम युवक के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसी बात को लेकर यादव समाज के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे समाज की छवि खराब होती है और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और कहानी जानबूझकर यादव समाज को निशाना बनाती है।

सिनेमा हॉल को अल्टीमेटम

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में यादव समाज के लोगों ने सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग तुरंत बंद नहीं की गई तो वे विरोध तेज करेंगे। काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस में शिकायत दर्ज

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने धनारी थाने में फिल्म निर्माता के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Sagar Dwivedi

Recent Posts

लोकसभा में शायरी के साथ गरजे रमेश अवस्थी, विपक्ष पर साधा निशाना- “मोदी नहीं रुकता” से गूंजा सदन

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर तीखा प्रहार करते…

1 day ago

सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई मांग: गणेश शंकर विद्यार्थी को मिले भारत रत्न

कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में एक ऐसी शख्सियत को देश के सर्वोच्च…

6 days ago

PM मोदी से मिले सांसद रमेश अवस्थी, बेटे-बहू को मिला आशीर्वाद; ‘ब्रह्मोस’ स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीतिक…

1 week ago

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…

4 weeks ago

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एसटीपी परियोजना को Build India Award

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…

1 month ago

This website uses cookies.