Anand Pandit Birthday
Anand Pandit Birthday: फिल्म निर्माता आनंद पंडित (Anand Pandit) ने गुरुवार रात मुंबई में अपने 60वें जन्मदिन पर एक शानदार और भव्य पार्टी का अयोजन किया. जिसमे सितरों से सजी हस्तियां नजर आई. जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और नील नितिन मुकेश समेत कई बड़े सेलेब्स ने नजर आए.
वहीं अब इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं. पार्टी की एक वायरल क्लिप में, सलमान खान को मंच पर बिग बी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गर्मजोशी से गले लगाते हुए नजर आ रहें है.
निर्माता आनंद पंडित को ‘चेहरे’, ‘द बिग बुल’, ‘थैंक गॉड’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. इस बीच, फिल्मों की बात करें तो सलमान हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे.
अमिताभ की बात करें तो वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे. वहीं अभिषेक आखिरी बार हाल ही में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘घूमर’ में नजर आए थे.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.