देश

Terrorist Attack: पुंछ में आतंकी हमले में 4 जवान शहीद, 3 घायल

Terrorist Attack: पुंछ जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सेना के दो वाहनों पर गुरुवार शाम को आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया. इस हमले में चार जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए.

सेना ने एक बयान में कहा है कि बुधवार को इलाके में ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डेरा की गली (डीकेजी), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान जम्मू के पुंछ में बफलियाल और थानामंडी रोड के बीच आतंकियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी आतंकवादियों को उनके हमले का जवाब दिया.

सेना की ओर से इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि गुरुवार को दिन में लगभग 3:45 बजे सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी की. इस चल रहे ऑपरेशन में तीन जवान बलिदान हो गए हैं. जबकि एक अन्य जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. जिसके बाद इस हमले में बलिदान होने वाले जवानों की संख्या 4 हो गई है.

इसके अलावा सेना के तीन जवान घायल हुए हैं. हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है. अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है. फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. यह ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.