By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Media WarriorThe Media WarriorThe Media Warrior
  • होम
  • देश
    देशShow More
    satya niketan building
    सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल
    September 7, 2026
    delhi satya niketan
    5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा
    September 6, 2026
    प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत
    August 30, 2026
    Atraila Bazaar
    Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO
    August 12, 2026
    Viral Girl Ruchika Singh
    CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला
    July 31, 2026
  • विदेश
  • राज्य
    राज्यShow More
    saharanpur mosque
    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?
    September 6, 2026
    prashant kishor
    ‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
    July 30, 2026
    Ghaziabad
    ‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
    July 29, 2026
    gwalior News
    ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल
    July 28, 2026
    chitrakoot gangrape
    चित्रकूट गैंगरेप की क्या है पूरी सच्चाई? जंगल में घूमने गई छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
    July 28, 2026
  • खेल
    खेलShow More
    क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?
    May 28, 2026
    IND vs NED
    IND vs NED : सुपर-8 से पहले भारत का ‘डबल अटैक’, दुबे का बल्ला और वरुण का जादू; नीदरलैंड 17 रन से ढेर
    February 18, 2026
    Team India
    IND vs PAK : नक्कटा पाकिस्तान की भारत ने बांध दी ठठरी, 61 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया
    February 16, 2026
    INDIA vs NAMIBIA
    INDIA vs NAMIBIA : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
    February 12, 2026
    INS-W Vs PAK-W
    INS-W Vs PAK-W : कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को हराया, महिला विश्व कप में कायम रखा दबदबा
    October 6, 2025
  • लाइफस्टाइल
    लाइफस्टाइलShow More
    World Hypertension Day 2024
    World Hypertension Day 2024 : खराब जीवन शैली कम उम्र में ही बना रही हाइपरटेंशन का शिकार, लक्षण और बचाव
    May 17, 2024
    Re-use Tea Leaves: लंबे और घने बालों के लिए ऐसे करें चायपत्ती का इस्तेमाल
    April 30, 2024
    Holi Celebrations 2024: होली में दिल्ली के इन जगहों पर होता खास जश्न, देखें तस्वीर
    March 12, 2024
    Woman Eyes Look: पार्टी या ऑफिस के लिए ये आईशैडो कलर रहेंगे बेस्ट, आप भी कर सकती हैं ट्राई
    March 10, 2024
    स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को किया गया सम्मानित
    February 25, 2024
  • वायरल
  • मनोरंजन
  • धर्म
    धर्मShow More
    shani sade sati
    शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार
    September 7, 2026
    पावन चिंतन धारा आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया आत्म-निर्माण दिवस
    January 15, 2026
    देवगुरु बृहस्पति
    देवगुरु बृहस्पति की बदली चाल: कर्क राशि में हुए वक्री, जानिए सभी राशियों पर असर
    November 14, 2025
    14 November Ka Rashifal
    14 November Ka Rashifal : भाग्य का नया अध्याय, खुशियों और सफलता से चमक उठेगा दिन
    November 14, 2025
    Rashifal
    13 November Ka Rashifal : करियर, लव और मनी पर क्या कहता है आपका सितारा?
    November 13, 2025
Search
© 2023 The Media Warrior All Rights Reserved.
Reading: Know Your Candidate : सफल पत्रकारिता के बाद रमेश अवस्थी की राजनीति में दस्तक, जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी?
Share
Font ResizerAa
The Media WarriorThe Media Warrior
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
The Media Warrior > राज्य > उत्तर प्रदेश > Know Your Candidate : सफल पत्रकारिता के बाद रमेश अवस्थी की राजनीति में दस्तक, जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी?
चुनावउत्तर प्रदेश

Know Your Candidate : सफल पत्रकारिता के बाद रमेश अवस्थी की राजनीति में दस्तक, जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी?

उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव के किसान परिवार में जन्मे, संघ की पृष्ठ भूमि से आने वाले रमेश अवस्थी, राजनीतिक गलियारों संग सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में जाना माना नाम है. जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं एवं भाजपा की उत्तर प्रदेश स्वच्छता अभियान समिति के कानपुर से सदस्य भी रहे हैं

Ajay Bhardwaj
Last updated: 2024/03/28 at 6:23 PM
Ajay Bhardwaj
Share
11 Min Read
SHARE

Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव के किसान परिवार में जन्मे, संघ की पृष्ठ भूमि से आने वाले रमेश अवस्थी, राजनीतिक गलियारों संग सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में जाना माना नाम है. जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं एवं भाजपा की उत्तर प्रदेश स्वच्छता अभियान समिति के कानपुर से सदस्य भी रहे हैं. रमेश अवस्थी हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति भारत सरकार के सदस्य भी रह चुके हैं. इन्होंने पूरे भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया है, साथ ही भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनीति में एक दशक से अधिक समय से निरंतर सक्रिय हैं. रमेश अवस्थी वर्ष 2014 एवं 2019 में बांदा लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश से लोकसभा टिकट के प्रमुख दावेदार रह चुके हैं. रमेश अवस्थी कानपुर में कई ऐतिहासिक सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन कराने के लिए भी जाने जाते हैं. जिसके माध्यम से ज़मीनी स्तर पर सीधे आम जनमानस से उनका जुड़ाव रहता है. भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए वे नित्य निरंतर कार्य करते रहते हैं. रमेश अवस्थी द्वारा निरंतर विगत कई वर्षों से अटल जी के जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है, साथ ही यह प्रति वर्ष वाल्मीकि महोत्सव, कानपुर आम महोत्सव, होली मिलन, एवं ज़मीनी स्तर पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें कानपुर के हर वर्ग की प्रतिभागिता रहती है. ये ही नहीं रमेश अवस्थी प्रतिवर्ष कानपुर में कानपुर आम महोत्सव एवं दिल्ली में भारत आम महोत्सव आजोजित करने लिए के लिए चर्चा में रहते हैं.

संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं रमेश अवस्थी अपने बाल्यकाल से ही संघ की विचारधारा से जुड़े, रमेश अवस्थी छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में सक्रिय हुए, तबसे निरंतर राजनीति, सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में काम किया एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम किया.

रमेश अवस्थी की पारिवारिक, राजनीतिक पृष्ठभूमि

रमेश अवस्थी के बड़े भाई डॉ. ब्रह्मदत्त अवस्थी 1967 में भारतीय जनसंघ से टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं एवं आपातकाल में जेल भी जा चुके हैं. रमेश अवस्थी स्वयं बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं, रमेश अवस्थी बचपन से ही अपने गांव में संघ की शाखाओं का आयोजन करते थे. रमेश अवस्थी का बचपन से ही राजनीति से खासा लगाव रहा है. रमेश अवस्थी वर्ष 1990 में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. एस डी कॉलेज कानपुर से विधि स्नातक करने के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं. यह कानपुर के एस.डी कॉलेज, हलीम मुस्लिम कॉलेज एवं डीएवी कॉलेज के छात्र भी रहे हैं, इस कारण आज भी इनका कानपुर की राजनीति में खासा दखल माना जाता है।

रमेश अवस्थी का परिवार

रमेश अवस्थी के बड़े पुत्र सचिन अवस्थी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं. साथ ही श्री राम सेवा मिशन के राष्ट्रीय संजोजक हैं. जिसके माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं एवं पत्रकारों के संगठन नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष हैं और साथ ही अपना व्यवसाय भी करते हैं. उनके छोटे पुत्र शुभम अवस्थी सर्वोच्य न्यायालय में अधिवक्ता हैं एवं सामाजिक हित में अपनी जनहित याचिकाओं के लिए जाने जाते हैं, दिल्ली बार काउंसिल में लीगल ऐड कमेटी के सदस्य रहे हैं एवं लोगों की नि:शुल्क कानूनी सहायता करने के लिए भी जाने जाते हैं. वे वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन एवं दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं. रमेश अवस्थी की इकलौती पुत्री डॉक्टर प्रियम अवस्थी ओरल एंड मैक्सोफेशियल सर्जन हैं.

सामाजिक गतिविधियों में संलग्नता

हाल में ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कानपुर में उत्तरप्रदेश की सबसे भव्य एवं बड़ी सनातन यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें रेसलिंग आइकॉन द ग्रेट खली भी शामिल हुए थे. इस यात्रा में कानपुर के लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया था. यात्रा के ‌दौरान प्रभु श्री राम पर आधारित कैलेंडर एवं भगवत गीता का वितरण किया गया था, रमेश अवस्थी प्रति वर्ष कानपुर में वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि महोत्सव का आयोजन करते हैं और स्वच्छता एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करते हैं. साथ ही इस वर्ष वाल्मीकि महोत्सव एवं सनातन संवाद का आयोजन किया, आयोजन में रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखतिया भी शामिल हुई थीं. इस अवसर पर कानपुर भाजपा के एवं सामाजिक कार्य कर रहे पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया था.

क्यों अक्सर चर्चा में रहते हैं रमेश अवस्थी?

देश की राजधानी दिल्ली में भारत आम महोत्सव एवं कानपुर में कानपुर आम महोत्सव के द्वारा दुनिया भर में देश के आम की विभिन्न प्रजातियों को पहुंचाने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए भी रमेश अवस्थी ‌द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं. यह एक दशक से अधिक समय से कानपुर एवं दिल्ली में आम महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं इस आयोजन में आम उत्पादक किसान हिस्सा लेते हैं एवं उनको सम्मानित भी किया जाता है पिछले वर्ष रमेश अवस्थी ने भारत की राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा और चर्चित भारत आम महोत्सव का आयोजन किया था. इस भव्य आम महोत्सव में 14 देशों के राजदूतों के साथ 16 केंद्रीय मंत्री एवं कई राज्यों के विभिन्न दलों के माननीय सांसदों एवं कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम कि सराहाना की. यह भव्य आयोजन दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ था. कार्यक्रम का उ‌द्घाटन बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के उपराज्यपाल माननीय विनय कुमार सक्सेना जी ने किया था साथ ही आम उत्पादक किसानों को बढ़ावा एवं सम्मानित करने के लिए रमेश अवस्थी की सराहाना भी की थी. इस महोत्सव में देश के कई दलों के बड़े राजनेताओं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, फ़िल्म जगत के जाने माने अभिनेताओं, प्रतिष्ठित एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडियाकर्मी, वरिष्ठ कानून अधिकारी और सरकारी क्षेत्रों के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की थी.

रमेश अवस्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के लिए प्रतिबद्ध, श्रीराम सेवा मिशन के संरक्षक भी हैं जिसके माध्यम से भी यह कई सामाजिक कार्य करते रहते हैं. इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान रमेश अवस्थी ने आम जन की हर संभव मदद भी की.

स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान के लिए किए कई कार्य

नेशनल मीडिया क्लब के माध्यम से स्वच्छता के प्रति काफी कार्य कर चुकें हैं, जिसमें दिल्ली में देश का पहला स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत सुंदर भारत के लिए स्वच्छता टोल फ्री नंबर जारी करना, साथ ही उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश का पहला स्वच्छता सम्मान समारोह लखनऊ में आयोजित किया, साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए स्वच्छता का टोल फ्री नंबर जारी किया, मथुरा में देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संकल्प अभियान आयोजित किया, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग एवं बांके बिहारी पर सफाई अभियान स्वच्छता नवरत्न हास्य कलाकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के साथ चलाया, स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली में स्वच्छता पर आधारित चित्रों की प्रतियोगिता आयोजित कराई एवं चित्रों को एक कैलेंडर का रूप देते हुए कैलेंडर का विमोचन किया, साथ ही 100 से अधिक वाहनों के साथ देश की पहली 5 दिवसीय हरिद्वार से वाराणसी तक की स्वच्छता जन जागरण जागरुकता यात्रा निकाली, रमेश अवस्थी के नेतृत्व में ही स्वच्छता प्रहरी ने जम्मू से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड समय में 3500 किमी तक साइकिल चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जिसके लिये यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. साथ ही प्रतिवर्ष इनके द्वारा उत्तर प्रदेश की मीडिया डायरेक्टरी प्रकाशित की जाती है.

कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं

रमेश अवस्थी को वर्ष 2022 में लंदन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्टता की श्रेणी के लिए ग्लोबल ह्यू‌मैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. लंदन में हिन्दी दिवस पर वर्ष 2023 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉईस लंदन द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं एवं लंदन में ही लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है.

सरल व्यक्तित्व के धनी हैं रमेश अवस्थी

रमेश अवस्थी अपनी स्वच्छ, ईमानदार, कर्मठ व्यक्तित्व एवं अपने मृदभाषी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं यह ही कारण है जिससे आम जनमानस में वह काफ़ी लोकप्रिय हैं वे निरंतर अपने सामाजिक कार्यों के ज़रिए लोगों से सीधा जुड़ाव रखते हैं बात करें तो रमेश अवस्थी का राजनीतिक प्रभाव कानपुर से सटे कई जिलों में माना जाता है अपने व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से रमेश अवस्थी ने आम जनमानस सहित सभी लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है जिसके लिए लोगों से उनका सीधा जुड़ाव रहता है.

You Might Also Like

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

चित्रकूट गैंगरेप की क्या है पूरी सच्चाई? जंगल में घूमने गई छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Transfer: यूपी में देर रात बदले गए 41 PCS अधिकारी, वाराणसी-कानपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

Nikki Bhati Case: 9 महीने बाद नया मोड़, गवाह बदला बयान और समझौते के दावे से उलझा केस

TAGGED: BJP Candudate, kanpur, Know Your Candidate, Lok Sabha Election 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article shripa pathak UP News : वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने सरयू से सागर तक 3,952 किमी की पदयात्रा
Next Article Govinda Joins Shiv Sena Govinda Joins Shiv Sena: लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

satya niketan building
सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल
दिल्ली-एनसीआर देश September 7, 2026
shani sade sati
शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार
धर्म September 7, 2026
saharanpur mosque
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?
उत्तर प्रदेश राज्य September 6, 2026
Isha Rikhi bigboos entry
Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?
मनोरंजन September 6, 2026
delhi satya niketan
5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा
दिल्ली-एनसीआर देश September 6, 2026
प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत
विदेश देश August 30, 2026
Instra Viral Girl Video: कौन है ये वायरल लड़की? 5 मिलियन फॉलोअर्स और AI फोटो के दावे, जानें क्या है सच
वायरल August 23, 2026
Atraila Bazaar
Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO
देश August 12, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
  • Terms and Conditions
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?