दिल्ली-एनसीआर

OYO होटल की बुकिंग रद्द करने की गलती: कोर्ट ने सुनाया ये फैसला फैसला, जानें मामला

OYO Hotal: दिल्ली में साउथ दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल फोरम ने ओयो (OYO) को एक मामले में 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है. साउथ दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल फोरम ने अपने फैसले में कहा कि आयोग ऐसे नजरिए को बहुत गलत मानता है और शिकायतकर्ता को दी गई सेवाओं का सम्मान नहीं करने के लिए OYO रूम्स को जिम्मेदार ठहराता है. यह फैसला उस शिकायत पर सुनाया गया, जिसमें एक ग्राहक ने बिना किसी पूर्व सूचना के ओयो द्वारा उनकी बुकिंग रद्द करने की शिकायत दर्ज की थी.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2019 में ओयो (OYO) के माध्यम से देहरादून में एक होटल रूम बुक किया था, जिसके लिए 1250 रुपये का भुगतान किया. जब वह रात एक बजे अपने परिवार के साथ होटल पहुंचे, तो रिसेप्शन पर कोई नहीं था और उन्हें लगभग 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. आधे घंटे बाद, होटल स्टाफ ने बताया कि सभी कमरे भरे हुए हैं.

शिकायतकर्ता ने अपनी बुकिंग आईडी दिखाते हुए जोर दिया, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई है और रूम किसी और को दिया जा चुका है. काफी देर तक बातचीत के बाद, होटल प्रबंधन ने उन्हें एक अन्य जगह शिफ्ट किया, लेकिन वह जगह एक होटल नहीं, बल्कि हॉस्टल जैसी थी। वहां गलियारों में लोग धूम्रपान कर रहे थे, और कमरे भी बेहद गंदे थे, जिससे वहां रहना असुरक्षित महसूस हुआ.आखिरकार, शिकायतकर्ता को मजबूर होकर अपने परिवार के साथ पूरी रात कार में ही बितानी पड़ी.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.