Categories: देश

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव; वोटिंग जारी, ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला

US Election 2024: अमेरिका में 5 नवंबर यानी आज वोटिंग जारी है. इस बीच कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कौन विजयी होगा? पिछले चुनाव के आंकड़ों के अनुसार, नतीजों में देरी हो सकती है. वहीं साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे चार दिन बाद घोषित हुए थे, और इस बार भी देर होने की संभावना जताई जा रही है. जो भी उम्मीदवार इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वह जनवरी 2025 में शपथ ग्रहण करेगा. आइए, इस खबर को विस्तार से समझते हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक विवेक रामास्वामी ने कहा है कि ट्रंप के अभियान ने उन समूहों का अधिक ध्यान आकर्षित किया है, जो ऐतिहासिक रूप से डेमोक्रेट को वोट देते रहे हैं, जैसे कि अश्वेत समुदाय, हिस्पैनिक्स, और जेन जेड, रामास्वामी ने कहा कि जेन जेड मुख्य रूप से विदेशी संघर्षों से दूर रहने, “विश्व युद्ध 3” से बचने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आवास की लागत को कम करने की इच्छा से प्रेरित हैं. उनके अनुसार, ये मुद्दे युवा अमेरिकियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.