Delhi Narela Fire News
Delhi Narela Fire News : दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत की खबर आ रही है. इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल छह लोगों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में पीसीआर कॉल सुबह करीब 3:35 बजे प्राप्त हुई और सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचे, जहां आग लगी हुई थी. घटना के वक्त नौ लोग फैक्ट्री के अंदर थे. उन्हें तुरंत नरेला के एसएचआरसी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि जब कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था तो गैस की एक पाइपलाइन में गैस लीक हो गई. इससे आग फैल गई जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया.
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 24 वर्षीय श्याम, 30 वर्षीय राम सिंह और 42 वर्षीय बीरपा के रूप में हुई. घायलों की पहचान 26 वर्षीय पुष्पेंद्र, 19 वर्षीय आकाश, 21 वर्षीय मोहित कुमार, 19 वर्षीय रवि कुमार, 25 वर्षीय मोनू और 32 वर्षीय लालू के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.