लोकसभा चुनाव

Fake News : 719 रुपए का फ्री रिचार्ज कराने के नाम पर मैसेज भेज रहे साइबर फ्रॉड

Fake News : साइबर फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए समय-समय पर अपना ट्रेंड बदलते रहते हैं. अब नया टेंड का एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसके लालच में पड़कर लोग ठगी का शिकार बन सकते हैं. जामताड़ा में इन दिनों ऑनलाइन ठगे व हैकर्स सक्रिय हैं. ये हैकर्स तरह-तरह के मुफ्त ऑफर वाले मैसेज भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. एक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें देश के बड़े नेताओं द्वारा 719 रुपए का 84 दिनों का मोबाइल रिचार्ज फ्री करने का दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वाट्सएप और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें। इस लिंक पर ग्राहक की पूरी डिटेल मांगी जाती है. जालसाज पीएम मोदी, टाटा कंपनी और बीजेपी, कांग्रेस के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी लिंक से लोगों को फ्री रिचार्ज का मैसेज भेज रहे हैं.

इसमें लोगों से इस थाना प्रभारी नारायणपुर थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की फर्जी लिंक और मैसेज को वायरल करना कानूनी अपराध है. सोशल मीडिया में एक्टिव सदस्य किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें. अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. धोखाधड़ी का शिकार होने पर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं.

बता दें कि लिंक पर क्लिक करने और 84 दिनों का मुफ्त रिचार्ज पाने के लिए कहा गया है.

लेकिन, ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर बड़ा नुकसान हो सकता है. स्कैमर्स ऐसे लिंक के जरिए आपके स्मार्टफोन में वायरस या मैलवेयर डाल सकते हैं. यह मैलवेयर फोन से आपके बैंकिंग विवरण चुरा सकता है और आपका बैंक खाता खाली कर सकता है. ऐसे किसी भी मैसेज को भूलकर भी फॉरवर्ड न करें और केन्द्र सरकार के पोर्टल पर रिपोर्ट करें. इस तरह के मैसेज मिलें तो सावधान हो जाएं.

Ravi Mishra

Recent Posts

Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO

रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…

3 days ago

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 weeks ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

2 weeks ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

2 weeks ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

2 weeks ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

2 weeks ago

This website uses cookies.