देश

Kangana Slap : किस बयान के कारण कंगना को पड़ा थप्पड़, वजह जानकर हो जाएगे हैरान!

Kangana Slap : कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के रुप में चुना गया है. उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला सिपाही ने कथित तौर पर थप्पड़ मारा. इस मामले में सिपाही का नाम कुलविंदर कौर है. उन्होंने कहा कि वह कंगना के किसान आंदोलन के बयान से आहत थीं. कंगना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी कि सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मारकर गाली भी दी. सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि ये घटना तब कि है जब वह होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही थीं.

रनौत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं सुरक्षित हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. यह घटना सुरक्षा जांच के दौरान हुई. सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल मेरे केबिन से गुजरने का इंतजार कर रही थी. बाद में, वह बगल से आई, मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गाली देना शुरू कर दिया.”

भाजपा नेता ने कहा, “जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने मुझे बताया कि उसने (सीआईएसएफ अधिकारी) किसानों के विरोध का समर्थन किया था. मेरा (कंगना) सवाल यह है कि हम पंजाब में बढ़ते उग्रवाद और आतंकवाद को कैसे खत्म कर सकते हैं.” इस बीच, सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कहा कि उसकी मां उन किसानों में शामिल थी जो कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे थे, जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा, “उसने कहा कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं. क्या वह वहां जाकर बैठेगी? मेरी मां वहां बैठी थी और विरोध कर रही थी जब उसने यह बयान दिया…” 15 महीने से चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन कृषि कानूनों (अब निरस्त) समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ था.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.