कारोबार

LPG Price Cut : लोकसभा चुनाव के बीच सस्ता हुआ वाणिज्यिक LPG सिलेंडर, कम हुए दाम

LPG Price Cut : लोकसभा चुनाव के बीच लोगों को मिली राहत, ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाब किया है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपए कम हो गए हैं. दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,745.50 हो गया है.

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है. तेल विपणन कंपनियों ने तत्काल प्रभाव से वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की है. सूत्रों ने बताया कि 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत अब दिल्ली में 1745.50 रुपये होगी.

बता दें कि पिछले महीने 30.50 रुपये की कटौती के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये हो गई थी.

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अक्सर ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने और आवश्यक खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसके प्रभाव को लेकर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर निशाना साधता रहा है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…

2 weeks ago

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एसटीपी परियोजना को Build India Award

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…

3 weeks ago

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 weeks ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

4 weeks ago

This website uses cookies.