By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Media WarriorThe Media WarriorThe Media Warrior
  • होम
  • देश
    देशShow More
    Viral Girl Ruchika Singh
    CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला
    July 31, 2026
    dhanbad
    किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई
    July 29, 2026
    Rewa marriage garden bulldozer
    रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया
    July 28, 2026
    Rewa Rauli Pull News
    अमेरिका-चीन की तरक्की की बातें छोड़िए… पहले रीवा के रौली गांव की ‘मौत का पुल’ देखिए, जहां हर कदम पर जिंदगी दांव पर
    July 27, 2026
    Yoga Day
    गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, युवा गोमती मित्रों का हुआ सम्मान
    June 22, 2026
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
    राज्यShow More
    prashant kishor
    ‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
    July 30, 2026
    Ghaziabad
    ‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
    July 29, 2026
    gwalior News
    ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल
    July 28, 2026
    chitrakoot gangrape
    चित्रकूट गैंगरेप की क्या है पूरी सच्चाई? जंगल में घूमने गई छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
    July 28, 2026
    UP PCS Transfer
    Transfer: यूपी में देर रात बदले गए 41 PCS अधिकारी, वाराणसी-कानपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
    July 27, 2026
  • खेल
    खेलShow More
    क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?
    May 28, 2026
    IND vs NED
    IND vs NED : सुपर-8 से पहले भारत का ‘डबल अटैक’, दुबे का बल्ला और वरुण का जादू; नीदरलैंड 17 रन से ढेर
    February 18, 2026
    Team India
    IND vs PAK : नक्कटा पाकिस्तान की भारत ने बांध दी ठठरी, 61 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया
    February 16, 2026
    INDIA vs NAMIBIA
    INDIA vs NAMIBIA : भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
    February 12, 2026
    INS-W Vs PAK-W
    INS-W Vs PAK-W : कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को हराया, महिला विश्व कप में कायम रखा दबदबा
    October 6, 2025
  • धर्म
    धर्मShow More
    पावन चिंतन धारा आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया आत्म-निर्माण दिवस
    January 15, 2026
    देवगुरु बृहस्पति
    देवगुरु बृहस्पति की बदली चाल: कर्क राशि में हुए वक्री, जानिए सभी राशियों पर असर
    November 14, 2025
    14 November Ka Rashifal
    14 November Ka Rashifal : भाग्य का नया अध्याय, खुशियों और सफलता से चमक उठेगा दिन
    November 14, 2025
    Rashifal
    13 November Ka Rashifal : करियर, लव और मनी पर क्या कहता है आपका सितारा?
    November 13, 2025
    Aaj Ka Rashifal
    Aaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए शुभ अवसर और जरूरी चेतावनी
    October 6, 2025
  • लाइफस्टाइल
    लाइफस्टाइलShow More
    World Hypertension Day 2024
    World Hypertension Day 2024 : खराब जीवन शैली कम उम्र में ही बना रही हाइपरटेंशन का शिकार, लक्षण और बचाव
    May 17, 2024
    Re-use Tea Leaves: लंबे और घने बालों के लिए ऐसे करें चायपत्ती का इस्तेमाल
    April 30, 2024
    Holi Celebrations 2024: होली में दिल्ली के इन जगहों पर होता खास जश्न, देखें तस्वीर
    March 12, 2024
    Woman Eyes Look: पार्टी या ऑफिस के लिए ये आईशैडो कलर रहेंगे बेस्ट, आप भी कर सकती हैं ट्राई
    March 10, 2024
    स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को किया गया सम्मानित
    February 25, 2024
  • टेक्नोलॉजी
    टेक्नोलॉजीShow More
    Deep Fake
    Deep Fake: अगर आपका बच्चा या बच्ची बोले मेरी गंदी तस्वीर वायरल हो रही है, तो उसे मरना पिटना नहीं हैं जाने AI का पूरा सच…
    December 31, 2024
    AI
    Artificial Intelligence: जो कभी नहीं देखा वो 2025 में! इस साल AI कितना खतरनाक? पढ़ें सब कुछ
    December 30, 2024
    वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम
    11 बजकर 22 मिनट से WhatsApp, Facebook, Instagram का सर्वर डाउन, ट्विटर पर मीम्स की आई बाढ़
    December 12, 2024
    ‘आप समाज पर बोझ हैं, प्लीज मर जाओं’, Google AI चैटबॉट ने दिया ऐसा जवाब कि मच गया हंगामा
    November 16, 2024
    Google Search: सावधान! भूलकर भी न करें गूगल पर इन 6 शब्दों का सर्च, नहीं हो सकते हैं हैकर्स के शिकार
    November 12, 2024
  • मनोरंजन
  • कारोबार
    कारोबारShow More
    RBI का बड़ा प्लान: क्या अब भारत में आएंगे प्लास्टिक (पॉलिमर) बैंक नोट? जानिए पूरी डिटेल
    May 29, 2026
    रेसिपरोकल टैरिफ क्या है? भारत-अमेरिका व्यापार की नई जंग
    April 3, 2025
    RBI Governor : संजय मल्होत्रा ​​बने RBI के 26वें गवर्नर
    December 11, 2024
    Retail inflation Data
    Retail Inflation Data : मई में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75 हुई; अप्रैल में 4.83 फीसदी थी, गिरावट का सिलसिला जारी
    June 12, 2024
    LPG Price Cut
    LPG Price Cut : लोकसभा चुनाव के बीच सस्ता हुआ वाणिज्यिक LPG सिलेंडर, कम हुए दाम
    May 1, 2024
Search
© 2023 The Media Warrior All Rights Reserved.
Reading: GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार
Share
Font ResizerAa
The Media WarriorThe Media Warrior
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कारोबार
Search
  • होम
  • देश
  • लोकसभा चुनाव
  • विदेश
  • राज्य
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कारोबार
Follow US
© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
The Media Warrior > Literature > GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार
Literatureदेश

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

Ravi Mishra
Last updated: 2026/07/30 at 8:54 PM
Ravi Mishra
Share
7 Min Read
Gandhi and Godse
Gandhi and Godse (फोटो-डिजाइन)
SHARE

अभिषेक ‘अजनबी‘

“They may kill me, but they cannot kill my ideas. They can crush my body, but they will not be able to crush my spirit.” “वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं. वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन मेरी आत्मा को नहीं”
~अमर शहीद भगत सिंह

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का यह कथन आज भी उतना ही मौजूं है, जितना अब से 95 वर्ष पहले था। ठीक उसी तरह ‘गांधीवाद’ भी है। जब भी कोई सरकार निरंकुश होती है, मजलूमों का दामन थामने की बजाय दमन करती है, तो ‘गांधीवाद’ स्वतः जीवित हो उठता है। शुरुआत किसी एक व्यक्ति से होती है, लेकिन यह तेजी से एक विशाल जनसमूह की रगों में दौड़ने लग जाता है।

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सीना गोलियों से छलनी किया, तो उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मैं जिस शख्स को गोली मार रहा हूं; वो अब सिर्फ एक शख्स नहीं, वरन् विचार बन चुका है। यह विचार हर उस परिस्थिति में सामने आ खड़ा होगा, जब कोई सरकार अंग्रेजी हुकूमत सरीखी जवाबदेही से बचकर बर्बरता पर उतारू होगी।

1975 में जब इंदिरा गांधी ने दमनकारी नीति अपनाई तो जय प्रकाश नारायण के अंदर ‘गांधीवाद’ जीवित हो उठा। उन्होंने उस वक्त सत्ता के लोभ में निरंकुशता की राह पर चल पड़ीं इंदिरा गांधी के विरुद्ध अंहिसावादी ‘संपूर्ण क्रांति’ का बिगुल फूंका, आम जनमानस ने भी उनका साथ दिया और नतीजे के तौर पर इंदिरा गांधी को सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

अब एक बार फिर NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर Gen-Z की आवाज बुंलद हुई तो इसका ताज़तरीन उदाहरण भी सामने आ गया। 20 जून को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ यह प्रदर्शन साधारण तरह से चल रहा था, न इस प्रदर्शन का ज्यादा जिक्र हो रहा था और न ही सरकार पर इसका कोई असर दिखाई दे रहा था; लेकिन तभी ‘गांधीवाद’ गूंज उठा।

छात्रों के इस प्रदर्शन से जुड़े वैज्ञानिक और पर्यवरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गांधीवादी रुख अपनाते हुए 28 जून को आमरण अनशन शुरू कर दिया। भूख से जैसे-जैसे वांगचुक का शरीर निढाल होता गया, उसी तरह गांधीवाद देश के युवाओं, जहीन इंसानों और विपक्षी सियासतदानों की रगों में रफ्तार के साथ दौड़ने लगा।

दूसरी तरफ, गोडसे के अनुयायियों वाला धड़ा सोनम वांगचुक को देशद्रोही, CIA का एजेंट और चीन का सरपरस्त बताने में जुट गया। वर्तमान में मशहूर हो चुका ‘विदेशी फंडिंग’ वाल एंगल भी सामने आया। आक्षेप आते रहे, लेकिन सोनम वांगचुक गांधीवादी सिद्धांत पर अटल रहे। उनका अनशन वाला अहिंसक प्रतिरोध जारी रहा।

वांगचुक के अनशन के 17 दिन बीत चुके थे। विपक्षी दलों के नेताओं का जंतर-मंतर पर पहुंचना शुरू हो गया था। देश की मशहूर हस्तियां भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आ चुकी थीं। लेकिन सरकार के किसी नुमाइंदे ने जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने या बातचीत करने को भी ज़रूरी नहीं समझा।

साल 1930 में नमक कानून के खिलाफ गांधी जी द्वारा निकाले गए ‘दांडी मार्च’ की तर्ज पर जंतर-मंतर से भी ‘संसद मार्च’ का ऐलान हो गया। 20 जुलाई को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन यह मार्च होना था, लेकिन इससे ठीक दो दिन पहले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया।

सोनम वांगचुक के साथ हुए इस सरकारी और बर्बर बर्ताव को देखकर एक आम जनता में एक आक्रोश फूट पड़ा। देश के कोने-कोने से युवा जंतर-मंतर पर पहुंच गए। 20 जुलाई को जब संसद मार्च के लिए छात्र निकले तो पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। नतीजतन बर्बरता की एक और दहलीज पार कर छात्रों पर लाठियां बरसा दी गईं।

ख़बरों और तस्वीरों ने तो यह भी बयां किया कि छात्रों और प्रदर्शनकारी युवाओं पर पैलेट गन और शॉक बैटन का भी इस्तेमाल किया गया। सरकार के इस बर्ताव से कुछ छात्रों ने उग्र होकर पत्थरबाजी की, लेकिन बाद में वे फिर अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए पुलिस द्वारा उजाड़ दिए गए जंतर-मंतर पर एक बार फिर से जुटने लगे।

आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात भी सरकार माननी पड़ी। इसके अलावा प्रदर्शनकारी युवाओं और छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और NEET पेपर लीक के चलते सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन भी देना पड़ा।

महात्मा गांधी की मौत के 78 वर्ष बाद GEN-Z के दौर में एक बार फिर ‘गांधीवाद’ की जीत हुई। शांतिपूर्ण आंदोलन और उसके नेतृत्व को ‘राष्ट्रद्रोही’ बताने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी’ प्राप्त हुआ अ’ज्ञान उड़ेलने वाले गोडसे के अनुयायियों को पूर्ण पराजय मिली है।

वर्तमान समय में देश में कुछ चुनिंदा लोग ही ऐसे होंगे, जिन्होंने महात्मा गांधी को देखा हो। ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत कम होगी, जिन्होंने महात्मा गांधी को विधिवत पढ़ा हो या आत्मसात किया होगा। लेकिन उनके विचार, उनका अहिंसावादी तरीका आज भी उतना ही मजबूत हथियार है जितना उनके समय में था। यानी जनरेशंस बदलती रहेंगी, लेकिन गांधी थे, गांधी हैं और गांधी जीवित रहेंगे।

“When I despair, I remember that all through history the way of truth and love have always won. There have been tyrants and murderers, and for a time, they can seem invincible, but in the end, they always fall. Think of it–always.”

“जब मैं निराश होता हूँ, तो मुझे याद आता है कि इतिहास में सत्य और प्रेम का मार्ग हमेशा विजयी रहा है। अत्याचारी और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वे अजेय प्रतीत हो सकते हैं, लेकिन अंत में वे हमेशा गिरते हैं। इस बात को हमेशा याद रखना।”
~महात्मा गांधी

डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी हैं.

You Might Also Like

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया

अमेरिका-चीन की तरक्की की बातें छोड़िए… पहले रीवा के रौली गांव की ‘मौत का पुल’ देखिए, जहां हर कदम पर जिंदगी दांव पर

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, युवा गोमती मित्रों का हुआ सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ghaziabad ‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
Next Article prashant kishor ‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Viral Girl Ruchika Singh
CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला
देश July 31, 2026
prashant kishor
‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO
राज्य July 30, 2026
Ghaziabad
‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?
उत्तर प्रदेश राज्य July 29, 2026
dhanbad
किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई
देश July 29, 2026
gwalior News
ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल
राज्य July 28, 2026
Rewa marriage garden bulldozer
रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया
देश July 28, 2026
chitrakoot gangrape
चित्रकूट गैंगरेप की क्या है पूरी सच्चाई? जंगल में घूमने गई छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश राज्य July 28, 2026
UP PCS Transfer
Transfer: यूपी में देर रात बदले गए 41 PCS अधिकारी, वाराणसी-कानपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
उत्तर प्रदेश राज्य July 27, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

© 2022 The Media Warrior. All Rights Reserved.
  • Terms and Conditions
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?