विदेश

Earthquake: उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता, कई लोगों की मौत

Earthquake: सोमवार को चीन के गांसु प्रांत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसुस किए गए. रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता मापी गई है. चीन भूकंप नेटवर्क के मुताबिक, सोमवार रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु में तेज भूकंप आया.

गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं. बचाव अभियान जारी है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप लिनक्सिया चेंगगुआनज़ेन, गांसु से 37 किमी और लान्झू, गांसु से लगभग 100 किमी दूर आया. भूकंप की गहराई 10 किमी बताई जा रही है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का एक और भूकंप चीन के शिनजियांग में आया था.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

4 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.