विदेश

Qatar: कतर से रिहा किए गए 8 पूर्व भारतीय नौ सैनिक, 7 स्वदेश लौटे, भारत ने किया फैसले का स्वागत

Qatar: भारत को एकबार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है. कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौ सैनिकों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें से सात नौ सैनिक वापस लौट चुके हैं. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है.

ये आठों पूर्व नौसैनिक जासूसी के आरोप में कतर की जेल में बंद थे. अदालत ने इन्हें मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत के लिए इनकी रिहाई बड़ी चुनौती बनी थी. भारत के अनुरोध पर कतर के अमीर ने पहले ही इन नौ सैनिकों की मौत की सजा को कम करते हुए उम्रकैद में बदल दिया था. अब अमीर के आदेश पर इन पूर्व नौ सैनिकों की रिहाई कर दी गई है, जिसका भारत ने स्वागत किया है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए अल-दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है. उनमें से आठ में से सात भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए हैं.’ मंत्रालय ने कहा, ‘हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी सुनिश्चित करवाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं.’

कतर की अदालत ने जब भारत के आठ पूर्व नौ सैनिकों की सजा का ऐलान किया तो भारत ने इसके खिलाफ अपील की थी. इसका फायदा यह हुआ कि 28 दिसंबर, 2023 को आठों भारतीय नागरिकों को सुनाई गई मौत की सजा पर रोक लगा दी गई. इनकी रिहाई के लिए कतर और भारत के बीच राजनयिक वार्ता चल रही थी, जिसके बाद नौसैनिकों की मौत की सजा को बढ़ी हुई जेल की सजा में बदल दिया गया.

उल्लेखनीय है कि कतर की जेल में कैद ये आठों भारतीय पहले नौसेना में काम करते थे. इनके ऊपर कथित तौर पर कतर के सबमरीन प्रोग्राम की जासूसी करने का आरोप था, जिसके बाद आठों को गिरफ्तार किया गया था. ये अक्टूबर, 2022 से ही कतर की जेल में बंद थे. कतर की अदालत ने आठों भारतीयों को जासूसी का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत ने इसके खिलाफ अपील की थी. इसके परिणामस्वरूप, आठों को बढ़ी हुई सजा के बजाय जेल की सजा में सुनाई गई है और वे अब भारत वापस आ चुके हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.