xr:d:DAGBUyDMSi0:2,j:2040554303196755621,t:24040303
Taiwan Earthquake : ताइवान में आज सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे अफरातफरी गई. ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है.
ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है. ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी, ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी, सिंचू काउंटी, नानटौ काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे और ताइपे में महसूस किए गए.
वीडियो सोर्स- फोकस ताइवान
इसके अलावा हल्के झटके ताइतुंग काउंटी, चियायी काउंटी, युनलिन काउंटी, काऊशुंग, चियायी, सिंचू, ताइनान और कीलुंग, पिंगतुंग काउंटी,पेंघू काउंटी, लियानचियांग काउंटी, किनमेन काउंटी में महसूस किए गए. ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा. तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया है.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.