देश

Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से अपना नामांकन किया दाखिल, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद रहीं.

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,”आपका संसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं आपके साथ एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करता और आपके बारे में नहीं सोचता. मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में सोचता हूं जैसे मैं अपनी छोटी बहन प्रियंका के बारे में सोचता हूं. इसलिए मैं वायनाड के घरों में, मेरी बहनें, मां, पिता और भाई हैं और मैं इसके लिए आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं.”

यूडीएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग राहुल के स्वागत के लिए यहां कलपेट्टा पहुंचे. राहुल ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया. राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह वायनाड के मुद्दों को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए हमेशा तैयार हैं.

दक्षिण भारतीय राज्य की सभी 20 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.