विदेश

Pakistan News: पूर्व सीजेपी के लाहौर आवास पर विस्फोट, दो पुलिसकर्मी घायल

Pakistan News: बुधवार को लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार के आवास पर ग्रेनेड से हमला हुआ. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. निसार ने एक बताया, “मैं और मेरे परिवार के सदस्य बैठक कक्ष में बैठे थे तभी मेरे घर में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ. जब मैं गैराज में पहुंचा तो वहां तैनात दो पुलिसकर्मी घायल अवस्था में पड़े थे. उन्होंने मुझे बताया कि अज्ञात लोग गैराज में ग्रेनेड फेंककर भाग गए.”

साकिब निसार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें संदेह है कि इस हमले के जरिए उन्हें कोई गंभीर संदेश देने की कोशिश की गई है. पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ब्रिटेन में स्व-निर्वासन में चार साल बिताने के बाद अक्टूबर में लाहौर आए. वह 2017 में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पूर्व सीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. पूर्व सीजेपी निसार की अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ ने 2017 में पनामा पेपर मामले में नवाज को अयोग्य घोषित कर दिया था.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.