वायरल

VIRAL: ‘अंगना में सइयां स्विमिंग पूल बनवइहा’ सोशल मीडिया पर छाई ‘वायरल भाभी’: वीडियो ने मचाया तहलका

VIRAL: शादी हर किसी के जीवन का खास पल होती है, और शादियों में मस्तीभरे डांस का रंग जमना तो लाजमी है, चाहे वह ऐश्वर्या का “कजरा रे” हो या गोविंदा का “UP वाला ठुमका,” ऐसे गाने हमेशा पार्टी की जान बनते हैं. इसी तरह, इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है, इस वीडियो को देखने वालों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है.

वीडियो में दुल्हन को ‘वायरल भाभी’ के नाम से जाना जा रहा है. इसमें दो दुल्हनें एक मजेदार भोजपुरी गाने “अंगना में सइयां स्विमिंग पूल बनवइहा, संगे-संग नहाइब खूब मजा लीह” पर डांस करती दिख रही हैं. यह गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है और इसकी खासियत ने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है.

देखें VIDEO

वीडियो में एक दिलचस्प मोड़ भी आता है. इसमें दिखाया गया है कि एक ही युवक की शादी दो लड़कियों से हुई है. पहले दुल्हन को मायके छोड़ने का दुख होता है, लेकिन फिर वह कार से उतरकर शानदार ठुमके लगाने लगती है. गाने का टाइटल “लालटेन जरा के” है.

गाने की शुरुआत में नायक हीरोइन से मजेदार सवाल करता है कि अगर शादी वाली रात बिजली चली जाए तो क्या करेगी. जवाब में हीरोइन स्विमिंग पूल बनाने की बात कहती है, जबकि नायक मजाक में कहता है कि वह तो पोखर में ही नहाएगा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई हुई है.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.