देश

Dhirendra Shastri से मिलने की चाह में हो गया जिस्म का सौदा, VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल

Dhirendra Shastri Video: विश्वास और आस्था के नाम पर ठगी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने सबको हैरान करके रख दिया। एक महिला जो सिर्फ अपने गुरु यानी (धीरेंद्र शास्त्री) से मिलने का सपना देख रही थी, उसे उसी आस्था का सहारा बनाकर एक शातिर ने बर्बाद कर दिया। धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर आरोपी ने न केवल उसकी जमा-पूंजी हड़प ली, बल्कि उसकी जिंदगी में गहरा जख्म छोड़ दिया।

बागेश्वर धाम के नाम पर झांसा

छतरपुर जिले में रहने वाली 27 साल महिला ने बताया कि आरोपी महेंद्र दुबे खुद को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का करीबी शिष्य बताता था। उसने कहा कि वह उसकी मुलाकात धीरेंद्र शास्त्री से करवा सकता है, जिसके लिए उसे कुछ चढ़ावा देना होगा। महिला जो लंबे समय से धाम जाने की इच्छुक थी आरोपी की बातों में आ गई और धीरे-धीरे करीब ढाई लाख रुपये उसे दे दिए।

ठगी के साथ हुआ विश्वासघात

आरोपी महेंद्र दुबे ने न केवल पैसे ऐंठे, बल्कि शादी का झूठा वादा कर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और गुपचुप तरीके से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जब महिला ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

मारपीट और लूट का भी आरोप

शनिवार रात महेंद्र ने महिला को बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया। वहाँ उसने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि महिला को जमीन पर पटककर मारपीट की। आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन, गले की चेन और कान की बालियाँ भी छीन लीं।

पुलिस में दो थानों पर केस

पीड़िता ने पहले सिटी कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई, फिर सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस कराया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी महेंद्र दुबे के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

6 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.