उत्तर प्रदेश

VIDEO: भाजपा पार्षद ने कर्मचारी को चप्पलों से पीटकर कहा – अगर दोबारा आये तो अंजाम बुरा होगा… जानें मामला

BJP Councilor Video: उत्तर प्रदेश में दो चरण का मतदान हो पूरा हो चुका है तीसरे चरण के चुनाव होने को अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. इस बीच एक तरफ जहां देशभर में लोकसभा चुनाव का प्रचार – प्रसार चरम सीमा पर है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आएं दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है जिससे देश में सियासत तेज होती हुई नजर आ रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर से भाजपा पार्षद के लक्ष्मी कोरी के दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला पार्षद हाथ में चप्पल लेकर एक कर्मचारी को पीट दिया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से भाजपा पार्षद (वार्ड 10) लक्ष्मी कोरी की दबंगई करने का मामला सामने आया है. महिला पार्षद ने हाथ मे चप्पल लेकर एक कर्मचारी को पीट दिया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी कि दोबारा खुदाई की तो अंजाम बुरा होगा. इस बीच महिला पार्षद की दबंगई करने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे दबाने की कोशिश कर रही है.

जानिए क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के कानपुर के वार्ड 10 का यह मामला है जहां केस्को भूमिगत लाइन बिछाने के लिए खुदाई करा रही है, इस खुदाई के लिए उनके पास नगर निगम और पीडब्लूडी की परमिशन भी है.इस खुदाई का ठेका एक कंम्पनी को दिया गया है.. वहीं कंपनी आज खुदाई के लिए गली में पहुंची थी. ऐसे में खुदाई की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद लक्ष्मी कोरी पहुंची और बिना कुछ बात के कर्मचारी से मारपीट करने लगी, साथ ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, वहीं जब कर्मचारी ने उनका विरोध किया तो बीजेपी पार्षद ने कहा कि अगर दोबारा आये तो अंजाम बुरा होगा..

पीड़ित कर्मचारी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचती रही..सबसे बड़ी बात तो यह है कि चप्पलों से पिटाई का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अब सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी कार्य मे बाधा डालने वाले दबंग भाजपा पार्षद पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.