उत्तर प्रदेश

CM Yogi Met PM Modi: पीएम मोदी से मिले CM योगी, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

CM Yogi Met PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे. इस दौरे में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

इस मुलाकात में काफी लंबे समय तक चली जो करीब 1 घंटे से अधिक थी. पीएम मोदी से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह पीएम अवास पर मिलने के लिए पहुंचे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में आत्मीय सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए आपका मार्गदर्शन संबल प्रदान करता है. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री.”

CM योगी और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर पीएम मोदी से मिले हैं. इस मुलाकात में सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी इन नामों पर चर्चा की है और CM योगी के लौटने के बाद यूपी कैबिनेट के विस्तार की तारीख का भी फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार!

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.