उत्तर प्रदेश

UP: सेक्स करते समय महिला ने युवक का किया मर्डर! पुलिस को बताई खौफनाक हादसे वजह

Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद की खौफनाक खबर सामने आई है जहां पर एक महिला कथित तौर पर किसी पुरुष के साथ सेक्स क्रिया के दौरान उसी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद जब हादसे का खुलासा हुआ तो महिला ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. तो आइए जानते हैं पुलिस ने कैसे इस घटना का खुलासा किया.

मृतक की पहचान 40 वर्षीय इकबाल के रूप में हुई है, जो एक कारीगर था और अक्सर आरोपी महिला के गांव में काम के सिलसिले में आता था. दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फोन पर बातचीत होने लगी. महिला के अनुसार, इकबाल ने कपड़ों से संबंधित काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद, उसने उसे बार-बार ब्लैकमेल किया और संबंध बनाए रखने का दबाव डाला.

सेक्स के दौरान महिला ने क्यों किया मर्डर?

महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल के पास उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग थी और वह उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देता था. इस डर से कि उसका परिवार बर्बाद हो सकता है, वह लंबे समय तक उसकी मांगों को सहती रही.

पति को दे आई थी नींद की गोली!

घटना वाले दिन, बुधवार को, इकबाल अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर वापस आ रहा था. महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया. इकबाल ने उसे अपने पति को बेहोश करने के लिए कुछ गोलियां दीं. जब महिला ने अपने पति को सुला दिया, तो उसने इकबाल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया.

महिला का कहना है कि उसने या तो खुद मरने या इकबाल को मारने का मन बना लिया था. जब वे इकबाल के घर पर मिले, तो उसने फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया. इसी दौरान, महिला ने उसके हाथ हटाए, उसकी छाती पर बैठ गई और एक हाथ से उसका मुंह दबाने के साथ ही दूसरे हाथ से गला घोंट दिया. जब उसे यकीन हो गया कि इकबाल की मौत हो चुकी है, तो उसने शव को सीढ़ियों पर फेंक दिया और अपने घर लौट आई. पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.