योगी सरकार (फोटो-डिजाइन)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), एसडीएम और मंडलीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना माना जा रहा है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं महिपाल सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सरकार ने बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। संजय चावला को एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया गया है, जबकि कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
41 PCS TRANSFER IN UP
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) July 27, 2026
यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले… pic.twitter.com/dzdxsovoXt
तबादला आदेश के तहत इंद्र नंदन सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) महोबा, महेंद्र प्रताप को मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) सुल्तानपुर और सौजन्य कुमार विकास को एसडीएम बहराइच बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत विनय मिश्रा और राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से किए गए इस तबादले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों से जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.