उत्तर प्रदेश

CAA अधिसूचना पर यूपी के DGP प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, बोले- कानून व्यवस्था से नहीं बर्दाश्त होगा खिलवाड़

CAA Rules: भारत में आम चुनाव के कुछ दिन बाकी है. उससे ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन नियम को लागू कर दिया है. साल 2019 में मोदी सरकार ने नागरिकता संधोशन अधिनियम (CAA) संसद से पास किया था.

यह संशोधन नियम लागू होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आए थे. उन्हें भारतीय नागरिकता बिना वैध पासपोर्ट और भारत के वीजा के बिना मिल सकती है. इस बीच CAA अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपनी सुरक्षा बल को लेकर आइए जानते हैं क्या कुछ कहा है.

CAA अधिसूचना पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि “हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है. इसके अलावा, हमें केंद्रीय बल भी मिला है. हम सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं. अधिसूचना हो चुकी है, और मैं चाहूंगा आपको बता दें कि यह एक सक्षम प्रावधान है. यह ऐसे सभी लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है जो पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद यहां आए हैं. इसमें किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए, मैं ऐसा मत सोचो कि कोई समस्या होने वाली है. लेकिन हमारे लोग धार्मिक नेताओं और सामाजिक समुदाय के प्रभावशाली लोगों के संपर्क में हैं.

आगे उन्होंने कहा कि प्रतिक्रिया सकारात्मक है. सब कुछ सामान्य है. एहतियात के तौर पर पुलिस सतर्क है. 179 पीएसी की कंपनियां और सीएपीएफ की 100 कंपनियां तैनात की गई हैं. हमारे सभी उपकरण जैसे अग्निशमन सेवा वाहन, बॉडी-बोर्न कैमरे और दंगा ड्रिल उपकरण का उपयोग हमारी फील्ड टीमों द्वारा उचित तरीके से किया जा रहा है. नियमित गश्त की जा रही है. सभी हितधारकों के साथ चर्चा की जा रही है.”

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.