उत्तर प्रदेश

UP By Election Voting 2024: इन पांच वीडियो से समझें की क्या मुस्लिमों को वोटिंग करने से रोका गया?

UP By Election Voting 2024: उत्तर प्रदेश के 2024 उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया. उनके अनुसार, कुछ खास समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा था. और इस स्थिति को लेकर सपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें यह दिखाया गया है कि मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है.

इस आरोप के बाद चुनाव आयोग ने जांच शुरू की और राज्य के सात पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, प्रशासन और पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह मामला चुनावी माहौल में तकरार का कारण बन गया है, और निष्पक्ष चुनाव की अपील की गई है. आइए इस खबर में उन पांच वीडियो पर नजर डालते हैं जिसमें उपचुनाव के दौरान मुस्लिम वोटर्स को रोका जा रहा है जिसका वीडियो वायरल होने पर खुद वीडियो गवाही दे रहे हैं कि वोटर्स को रोका जा रहा है कि नहीं तो आइए देखते हैं.

लोकसभा की तरह क्या फिर से UP में लगेगा भाजपा का झटका!

कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र में 2024 के उपचुनाव के दौरान जबर्दस्त हंगामा हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीआईसी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी की गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया. पुलिस अब पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रही है. इससे पहले, मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया था कि वे वोटिंग प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं. इसके बाद, चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अरुण कुमार और राकेश नादर को निलंबित कर दिया. यह घटनाक्रम चुनावी माहौल में और तनाव का कारण बना है.

मीरापुर में SHO ने तानी पिस्टल क्यों? देखें VIDEO

सपा प्रमुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘हमारी उन सभी मतदाताओं से अपील है कि फिर से जाकर वोट डालने की कोशिश करें, जिनको पहले वोट डालने से रोका गया था. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार जी से बात होने के बाद वीडियो और फ़ोटो सबूतों के आधार पर भ्रष्ट और पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बाक़ी दोषी अधिकारी निलंबित होने वाले हैं. अत: आप बेख़ौफ़ होकर जाएं और लाइन में लग जाएं. समय सीमा शाम के 5 बजे के पहले जितने भी मतदाता लाइन में लग चुके होंगे, उन सबको वोट डालने दिया जाएगा. इसीलिए आप 5 बजे तक जाकर लाइन में लगकर, वोट डालने के लिए घर से ज़रूर निकलें.

उपचुनाव के बीच महिला ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर किसी अन्य महिला से ऐसी चेकिंग नहीं की जा रही थी, केवल उसे ही इस तरह से निशाना बनाया गया था. महिला ने अधिकारियों से कहा कि “आप अपनी ड्यूटी निभाएं, लेकिन अगर और किसी की चेकिंग नहीं हो रही है, तो केवल हमारी क्यों?

उत्तर प्रदेश की 9 उपचुनाव की सीटों पर वोटिंग हुई. जिनसे से मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी 9 सीटों का माहौल काफी गरमता हुआ नजर आ रहा था. वहीं अब 23 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम आएंगे.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.