उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2024 : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, सीतापुर के छात्रों का रहा दबदबा

UP Board Result 2024 : शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया. कक्षा 10वीं में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के शामिल हैं. जबकि 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है.

उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुईं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. यूपी बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष राज्य बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी है.

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के दोनों टॉपर सीतापुर से हैं.

इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया है. शुभम वर्मा सीतापुर के सीता बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं.

हाई स्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है. प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.