उत्तर प्रदेश

भरवारी चौकी प्रभारी की आधी रात की दबिश – महिला की गरिमा पर सवाल, पुलिस की मनमानी कैमरे में कैद, VIDEO

कौशांबी जिले की भरवारी चौकी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आधी रात को पुलिस दबिश का वीडियो सामने आया है, जिसमें चौकी इंचार्ज अपने सिपाहियों के साथ दरवेशपुर में रूपेंद्र शर्मा और मिथलेश शर्मा के घर में घुसते नजर आ रहे हैं।

रूपेंद्र शर्मा का कहना है कि ना कोई सूचना, ना सम्मान… सीधे दरवाज़ा तोड़ने जैसा बर्ताव कर दिया गया।

सबसे बड़ी चिंता घर की महिला का बयान है। उनका आरोप है कि बिना महिला पुलिसकर्मी के, दरोगा जी टॉर्च लेकर घर में घुसे और सोते हुए माहौल को अस्त-व्यस्त कर दिया। महिला कहती है मैं सो रही थी, अचानक दरोगा जी कमरे में टॉर्च मारते आए। मैं घबराकर उठी, असहज महसूस किया और अभी तक उस डर और शर्म से बाहर नहीं निकल पाई।

क्या दबिश के दौरान महिला पुलिस की मौजूदगी ज़रूरी नहीं है? कानून साफ कहता है कि महिलाओं से जुड़े मामलों में महिला कांस्टेबल का होना अनिवार्य है। फिर इस नियम को क्यों तोड़ा गया?

क्या आधी रात को किसी भी घर में घुसना सही प्रक्रिया है? जब गिरफ्तारी या दबिश के लिए सुबह का समय उपलब्ध होता है, तो देर रात अचानक घर में घुसने का क्या औचित्य है?

क्या पुलिस वारंट को नागरिकों की गरिमा कुचलने का हथियार बना रही है? वारंट का मतलब अधिकार है, मगर क्या यह अधिकार निजी ज़िंदगी में दखल और डर फैलाने का लाइसेंस भी है?

आम जनता की निजता की रक्षा कौन करेगा? जब घर की दीवारें और बेडरूम भी सुरक्षित नहीं रहे तो नागरिक अपनी सुरक्षा किससे उम्मीद करें?

पुलिस की जवाबदेही कहाँ है? क्या कोई उच्च अधिकारी इस दबिश की जांच करेगा या फिर यह मामला भी रूटीन कार्रवाई कहकर टाल दिया जाएगा?

स्थानीय लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि कानून लागू करने वाली एजेंसी अगर नियम-कायदे तोड़कर ही काम करेगी तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा? भरवारी चौकी का यह मामला महज़ एक परिवार का नहीं, बल्कि उस बड़े सवाल का प्रतीक है कि क्या पुलिस के अधिकार नागरिकों के अधिकारों से ऊपर हो गए हैं?

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

1 month ago

This website uses cookies.