गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसका एक पहिया टूटकर नीचे गिर गया। यह फ्लाइट स्पाइसजेट की Q400 सीरीज की थी, जिसमें कुल 75 यात्री सवार थे।
कांडला एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने देखा कि रनवे पर कुछ गिरा है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी और अपनी टीम को उस जगह भेजा। जब टीम पहुंची तो देखा कि जमीन पर एक मेटल रिंग और विमान का एक पहिया पड़ा हुआ था। यह देखकर अफसर भी हैरान रह गए।
हालांकि, गनीमत रही कि पायलट ने बहुत समझदारी और सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने फ्लाइट को बिना घबराए मुंबई की ओर उड़ाते रखा और वहां इमरजेंसी लैंडिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर शाम करीब 4 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित उतर गए और किसी को कोई चोट नहीं आई। स्पाइसजेट की ओर से बताया गया कि घटना की जांच की जा रही है।
एयर इंडिया की फ्लाइट में भी परेशानी
इसी तरह एक और घटना दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई, जब एयर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर थी, जिसमें 200 से अधिक लोग सवार थे।
विमान को रात 11 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले केबिन में ठंडक (कूलिंग) की समस्या आ गई। यात्रियों को विमान से नीचे उतारना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट करीब 6 घंटे की देरी से उड़ सकी। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…
This website uses cookies.