धर्म

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा बड़ा सरप्राइज, कौन फंसेगा खर्चों में? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सितारों का हाल –

Aries (मेष)

आज मेष वालों पर सितारों की मेहरबानी रहेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। खर्चों पर काबू रखें, वरना मज़ा किरकिरा हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और कोई शुभ खबर भी दरवाज़ा खटखटा सकती है।

Taurus (वृषभ)

वृषभ राशि वालों को आज अचानक कोई गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है। घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बनेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी, लेकिन खर्च का मीटर तेज़ी से दौड़ सकता है। गाड़ी धीरे चलाएं और भीड़ से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

Gemini (मिथुन)

आज मिथुन राशि वाले खूब भाग-दौड़ में रहेंगे। काम का दबाव ज़्यादा रहेगा जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है। खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी। लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां भी आज दूर होंगी।

Cancer (कर्क)

कर्क राशि वालों के लिए आज एनर्जी से भरा दिन है। करियर और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को मोटा मुनाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। घर में जश्न का माहौल रहेगा।

Leo (सिंह)

सिंह राशि वालों का मूड आज थोड़ा डाउन रह सकता है। लेकिन बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है – नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों की तंगी दूर होगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको अंदर से सुकून मिलेगा।

Virgo (कन्या)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। काम में सफलता हाथ लगेगी और व्यापार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, किसी के मामले में दखल देने से बचें। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा।

Libra (तुला)

तुला राशि वालों को आज लेन-देन और पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। कार्यस्थल पर विरोधी साजिश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है। शादीशुदा जीवन मधुर रहेगा और लव लाइफ भी अच्छी चलेगी।

Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सुपरहिट रहेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी चर्चा होगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की तंगी दूर होगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

Sagittarius (धनु)

धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य चमकाने वाला दिन है। नए लोगों से मुलाकात होगी और बिजनेस में शानदार मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। कोई नई डील फाइनल होगी लेकिन इसे गुप्त ही रखना होगा।

Capricorn (मकर)

मकर राशि वालों को आज थोड़ा अलर्ट रहना होगा। जरूरी काम समय पर निपटाएं। ऑफिस में विरोधी सिरदर्द बन सकते हैं लेकिन अचानक लाभ से जेब भारी होगी। बिजनेस में धोखा हो सकता है इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बड़ा पद मिलने के योग हैं।

Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशि वालों का आज भाग्य खूब साथ देगा। कम मेहनत से बड़े रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार में प्यार और तालमेल रहेगा। घर से कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें क्योंकि चुगली करने वाले एक्टिव रहेंगे। खर्च भी बढ़ेगा लेकिन फायदा भी होगा।

Pisces (मीन)

मीन राशि वालों को आज मेहनत करनी पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी। आय से ज्यादा खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिलेंगे। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा।

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.