उत्तर प्रदेश

UP: दिया जलाने के बहाने के मां को लेकर पिता की समाधि पर और फिर किया रेप…कलयुगी बेटा ने दिखाई दरिदगी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक व्यक्ति पर अपनी ही बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है. पीड़िता, जो उम्रदराज महिला है, ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसका बेटा उसे अपने पिता की समाधि पर दीपक जलाने के बहाने खेत की ओर ले गया था. खेत पर पहुंचते ही उसने ऐसी दरिंदगी दिखाई, जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी.

दीपक जलाने के बहाने खेत ले गया बेटा

पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा उसे यह कहकर खेत पर ले गया कि पिता की समाधि पर दीपक जलाना है. वह बिना किसी शक के बेटे के साथ चली गई. खेत पर पहुंचने के बाद बेटे ने पहले उसे दीपक रखने को कहा और फिर अचानक उसके कपड़े उतरवाने लगा.

‘मुँह बंद कर दिया… और बलात्कार किया’ — पीड़िता का आरोप

महिला के मुताबिक, विरोध करने पर बेटे ने उसका मुँह दबा दिया और खेत में ही जबरन बलात्कार किया. किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की.

CO प्रगति चौहान ने की पुष्टि – “मुकदमा दर्ज, जांच जारी”

क्षेत्राधिकारी (CO) बीसलपुर, प्रगति चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, हमें बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला की ओर से बलात्कार की शिकायत मिली है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.” उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में सक्रिय हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. इस भयावह घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है. लोग स्तब्ध हैं कि कोई बेटा इतना निचले स्तर पर उतर सकता है. पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

लोकसभा में शायरी के साथ गरजे रमेश अवस्थी, विपक्ष पर साधा निशाना- “मोदी नहीं रुकता” से गूंजा सदन

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर तीखा प्रहार करते…

1 week ago

सांसद रमेश अवस्थी ने उठाई मांग: गणेश शंकर विद्यार्थी को मिले भारत रत्न

कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में एक ऐसी शख्सियत को देश के सर्वोच्च…

2 weeks ago

PM मोदी से मिले सांसद रमेश अवस्थी, बेटे-बहू को मिला आशीर्वाद; ‘ब्रह्मोस’ स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीतिक…

2 weeks ago

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…

1 month ago

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एसटीपी परियोजना को Build India Award

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…

1 month ago

This website uses cookies.