महाकुंभ भगदड़ हादसे पर योगी और अखिलेश के बीच तकरार तेज
महाकुंभ में भगदड़ हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी बयानबाजी जारी है. आज सदन में अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “अगर मैं झूठ बोल रहा हूं, तो अभी रिजाइन कर देता हूं. अखिलेश ने दावा किया कि हादसे में **शवों को जेसीबी से फेंका गया. उन्होंने सरकार पर मृतकों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ‘हमने कभी 100 करोड़ श्रद्धालुओं की बात नहीं की, अखिलेश झूठ बोल रहे हैं. योगी के बयान के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ खुद 100 करोड़ श्रद्धालुओं की बात कहते नजर आ रहे हैं. अब इस मुद्दे पर सियासी संग्राम और तेज होता दिख रहा है.
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, झूठ बोलनेवालों कि सबसे बड़ी पहचान ये होती है कि वो अपनी कमियों, अपनी ग़लतियों और अपनी असफलताओं के लिए किसी और को दोषी बताते हैं. आज सत्ताधारियों द्वारा महाकुंभ को लेकर जो बयानबाज़ी मीडिया के सामने की गयी है, वो उनकी कमज़ोरी का प्रतीक है. भाजपा सरकार में लोगों के बीच अपने को ‘झूठ का कुलपति’ साबित करने की होड़ लगी है.
आगे लिखा कि, ‘ इंजन और डिब्बों के बाद अब तो पहिये भी टकरा रहे हैं. ये बड़े-बड़े दावे तो करते हैं, पर वो दावे आख़िर में झूठ साबित होते हैं. ये समझ नहीं आता है कि जो भी बात ये अंदाज़े से करते हैं वो नकारात्मक ही क्यों होती है, क्या इसका कारण ये है कि वो स्वयं नकारात्मक हैं या उनके कामों के परिणाम नकारात्मक निकलते हैं। झूठ बोलनेवाले याद रखें कि जुमलों की उम्र बहुत ज़्यादा नहीं होती है.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.