उत्तर प्रदेश

CM Yogi played Holi : सीएम योगी ने गोरखपुर में खेली होली, बत्तखों और गायों को खिलाया खाना

CM Yogi played Holi : लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में होली खेली. सीएम योगी ने आरती उतार कर भगवान नरसिंह की यात्रा की शुरुआत की. यात्रा के दौरान उन्होंने होली खेली इस दौरान सीएम योगी अपने पुराने अंदाज में एक बार फिर काला चश्मा लगाए हुए नजर आए.


इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों की यह परंपरा बताती है कि सनातन धर्म शोक और संताप में नहीं, उत्सव और उमंग में विश्वास करता है. सह अस्तित्व में विश्वास करता है. वसुधैव कुटुंबकम पर विश्वास करता है. सर्वे संतु निरामया के भाव के साथ जीता है. सीएम योगी ने आगे कहा कि जहां समाज सुखी होगा, समृद्ध होगा, सुरक्षित होगा, वहीं पर उत्साह और उमंग होगा. यह पर्व और त्योहार इस बात को प्रदर्शित करता है. मुख्यमंत्री योगी के यह कहते ही घंटा, ढोल, नगाड़ों और शंख की धुन गूंज उठी.



सीएम योगी ने कहा कि जब कभी सनातन पर संकट आया है तो कोई न कोई अवतार सामने आकर नेतृत्व किया है. उन दुष्ट प्रवृत्तियों को जो सुरक्षा में बाधक हैं, समाज के विकास में बाधक हैं, उन सबको जवाब देकर अपने कार्य का विश्राम देकर हमारे जीवन यात्रा को उत्साह और उमंग से जोड़े हैं.



उन्होंने कहा कि इस बार तो देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी हैं, उनका उत्साह और उमंग भी नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है. कल आपने देखा होगा कि अयोध्या में 495 वर्ष के बाद रामलला ने भी होली खेली है. कुछ लोग अयोध्या में शामिल होकर के भगवान की कृपा अपने ऊपर बरसाए हैं. आज भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

अपने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन सीएम योगी ने सुबह सुबह गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण किया और इस दौरान उन्होंने भीम सरोवर पर बतख को दाना खिलाया और गोशाला में गायों को गुड़ और दूध रोटी खिलाया।

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.