उत्तर प्रदेश

UP News: उत्तराखंड की सुरंग में फंसे हुए यूपी के 15 मजदूर पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी से की मुलाकात

UP News: उत्तराखंड के उत्तकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया. प्राथमिक चिकित्सकीय देखरेख के बाद मजदूरों को उनके घरों में भेजा जा रहा है. बचाए गए 41 लोगों में से उत्तर प्रदेश के 15 श्रमिक शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे. इन्हें डालीबाग स्थित अतिथि गृह में ठहराया गया है.

इन सभी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की. मुलाकात करने के बाद इन्हें यूपी के अलग-अलग जिलों में स्थित इनके घरों में भेजने का प्रबंध कराया जा रहा है.

बता दें कि 12 नवंबर से उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 श्रमिकों को 28 नवंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया. चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक रात के लिए चिकित्सा निगरानी में रखने के बाद, उन्हें बुधवार को एम्स, ऋषिकेश में हवाई मार्ग से ले जाया गया.

सीएम योगी से मुलाकात के पहले श्रमिकों ने कहीं ये बात

बचाए गए श्रमिकों में से संतोष कुमार ने मीडिया से बताचीत करते हुए बताया, “हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और किसी भी कठिनाई का सामना नहीं कर रहे हैं. हम आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और हम इसके बारे में अद्भुत महसूस कर रहे हैं.”

एक अन्य कार्यकर्ता मंजीत ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सीएम से मिल पाऊंगा, सपने में भी नहीं.”

सुरंग के अंदर फंसे होने के अपने अनुभव का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, “हमें लग रहा था कि हम सुरंग से बाहर निकल जाएंगे क्योंकि हम सभी 41 लोग अंदर एकजुट थे और हम एक-दूसरे को प्रेरित करते थे.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.