उत्तर प्रदेश

UP News: सीएम योगी ने कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, की पूजन अर्चना

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ दरबार में केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हाजिरी लगाई. मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कालभैरव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया. जिसमें भाग लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए समय का पहिया घूम गया है और एक तरह से जोर दिया कि यह गुलामी की मानसिकता से दूर जाने का समय है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीयों को अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए.

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”सोमनाथ से शुरू हुआ काम अब एक अभियान बन गया है.” उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत के पुराने सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण आवश्यक था.

उन्होंने कहा, “गुलामी के कालखंड में भारत को कमजोर करने की कोशिश करने वाले तानाशाहों ने सबसे पहले हमारे प्रतीकों को निशाना बनाया. आजादी के बाद इन सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण जरूरी था.”

उन्होंने कहा, ”आज काशी में विश्वनाथ धाम की भव्यता भारत की अविनाशी महिमा की कहानी गा रही है, महाकाल महलोक हमारी अमरता का प्रमाण दे रहा है, केदारनाथ धाम भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.”

उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर हमने अपनी सांस्कृतिक पहचान का सम्मान किया होता तो देश के भीतर एकता और स्वाभिमान की भावना मजबूत होती. लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ. आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का भी विरोध हुआ और इस सोच का विरोध हुआ.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.