Monalisa Archana Road Show
Monalisa & Akshara Road Show : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संसदीय प्रत्याशी के समर्थन में एक नहीं बल्कि दो- दो स्टार प्रचारक शामिल हुए हैं. एक तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह तो वही दूसरी ओर भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा ने कानपुर की काली मठिया में रोड शो किया. जैसे ही रोड शो की शुरुआत हुई तो दोनों स्टार प्रचारकों को देखने के लिए शहर वासियों का भीड़ लग गई.
जहां से इन स्टार प्रचारको का काफिला गुजरा वहां से लोगों ने रमेश अवस्थी, अक्षरा सिंह और मोनालिसा का फूलों से स्वागत किया. इस रोड शो में विधायक सुरेंद्र मथानी सहित, सचिव अवस्थी और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. रोड शो के दौरान रथ पर सवार सभी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन भी किया और दोनों एक्ट्रेस में कमल के फूल के सिंबल को दिखाते हुए भाजपा के प्रत्याशी रमेश अवस्थी को ही वोट करने की अपील की.
वही मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों स्टार प्रचारक ने कहा कि कानपुर एक दिलों का शहर है कानपुर आकर बहुत अच्छा लगा. रमेश अवस्थी के लिए उन्होंने कहा कि कानपुर शहर को एक मजबूत और सशक्त सासंद चाहिए जो भाई रमेश अवस्थी के रूप में देखा जा सकता है क्योंकि वे जमीनी स्तर से आगे बढ़े हैं और कानपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाकर कानपुर के साथ साथ कानपुर के लोगों का भी मान बढ़ाएंगे.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.