उत्तर प्रदेश

Ghazipur Bus Accident: गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस बनी आग का गोला, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

Ghazipur Bus Accident : गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के खिरिया खड़ा गांव से सोमवार को शादी के लिए निकली बारातियों से भरी बस महाहर धाम के पास हाईटेंशन की तार के चपेट में आ गई. इससे बस में आग लग गई और कई बारातियों की जलकर मौत की खबर है. मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदय विदारक घटना का पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए तथा गंभीर घायलों को 50-50हजार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही घायलों का निशुल्क इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने हादसे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और अनिल राजभर को तत्काल गाजीपुर केलिए रवाना कर दिया है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खिरिया खड़ा गांव से नंदू पासवान के बेटी की शादी के लिए सुबह जब बारातियों से भरी बस नाचते गाते हुए घर से निकली. बारातियों से भरी बस जैसे ही मंदिर के दरवाजे पर पहुंची तो वहां के प्रशासन ने बस को अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद चालक बारातियों से भरी बस को कच्ची सड़क से ले जाने लगा. ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस धूं-धूंकर जलने लगी. इसकी चपेट में कई लोग आ गए. इस घटना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हादसे में कितने बारातियों की मौत हुई है लेकिन इस दर्दनाक हादस में भारी संख्या में लोग झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 से 60 बाराती सवार थे.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.