Telangana News
Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को यशोदा अस्पताल में राज्य के पूर्व सीएम और बीआरएस चीफ चंद्रशेखर राव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान रेवंत रेड्डी ने केसीआर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही रेड्डी ने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर की पीठ पर हाथ रखा और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
इसके बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने ऊपर जाकर केसीआर से मुलाकात की और उनकी तबीयत पूछी. इस अवसर पर सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार, विधायक कोठा प्रभाकर रेड्डी, डॉ. एमवी राव और अन्य उपस्थित थे. सीएम के साथ मंत्री सीताक्का, शब्बीर अली व अन्य लोग मौजूद रहे. बता दें कि केसीआर पिछले दिनों अपने फॉर्महाउस पर गिर गए थे. जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थीं. उसके बाद उन्हें सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…
This website uses cookies.