Telangana Election 2023
Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी. राज्य में के चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी BRS की सरकार है, उसे सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रिंयका गांधी ने मोर्चा थमा. तेलंगाना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खूब प्रचार भी किया.
इस बीच कांग्रेस ने दलित कार्ड भी खेल दिया है. वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर लिखी किताब का विमोचन हुआ. सोनिया गांधी ने बुधवार को दिल्ली में किताब को लॉन्च किया. मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस दलित के चेहरा हैं और तेलंगाना में 15 प्रतिशत आबादी दलितों की है. कांग्रेस तेलंगाना में दलित वोट को खींचने के लिए पूरा बल लगा दी है.
चुनावी राजनीति में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 50 साल पूरे होने के सम्मान में सम्मान समारोह के एक पुस्तक विमोचन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “उन्होंने हमेशा पार्टी संगठन को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा है. कोई बात नहीं अपने सहयोगी का रुतबा कितना भी ऊंचा हो या निचला, खड़गे जी हमेशा सहयोगी रहे हैं. आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अहम मोड़ पर खड़ा किया है. सत्ता में बैठे लोग उन सभी संस्थानों, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं जिनके द्वारा भारत फला-फूला है आजादी के बाद से… एक मजबूत संगठनात्मक नेता के रूप में, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं.”
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.