Manish Sisodia Bail
Manish Sisodia Bail News : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 17 महीने की लंबी अवधि के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं.सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, क्योंकि कथित शराब घोटाले के ट्रायल में देरी को देखते हुए सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में उन्हें जमानत मिली है.
मनीष सिसोदिया शुक्रवार की शाम जेल से बाहर आए, और इस अवसर पर जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई का जश्न मनाया, और “भारत माता की जय” तथा “इन्कलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष सिसोदिया की रिहाई के समय आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे. सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बाबा साहब के संविधान की बदौलत जेल से बाहर आ सके हैं, और उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही रिहा होंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े कथित घोटले और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है. यह फैसला 9 अगस्त 2024 को न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने सुनाया.
अदालत ने पहले 6 अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के लिए 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.