राज्य

Chandigarh Mayoral Polls : सुप्रीम कोर्ट ने AAP के कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया

Chandigarh Mayoral Polls : सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला सुनया है. उच्च न्यालाय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित कर दिया गया है.

बता दें कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें 30 जनवरी को भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर को चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश तब आया जब उसने पाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को विकृत कर दिया था जो कुलदीप कुमार के पक्ष में डाले गए थे ताकि उन्हें अमान्य कर दिया जा सके.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट में फिर 19 फरवरी को सुनवाई हुई. इस दौरान अनिल मसीह भी कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान चंद्रचूड़ ने तीखे सवाल किए. इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को निरस्त कर दिया.

कोर्ट ने कहा कि कुलदीप कुमार को मिले 8 वोट गलत तरीके से अमान्य करार दिए गए थे. पीठासीन अधिकारी रहे अनिल मसीह को उनके आचरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. मसीह को 3 हफ्ते में जवाब देना होगा.

पीठ ने मसीह को यह कहते हुए फटकार लगाई कि उन्होंने “महापौर चुनाव के पाठ्यक्रम को गैरकानूनी तरीके से बदल दिया है”.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

1 hour ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.