राज्य

Raghav Chadha News: 115 दिन के बाद आप नेता राघव चड्ढा का राज्यसभा निलंबन हुआ रद्द

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन सोमवार को राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने रद्द कर दिया. चड्ढा की सदस्यता संसद के मानसून सत्र के दौरान निलंबित कर दी गई थी. जिसे भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव के बाद रद्द कर दिया गया था.

आप नेता के निलंबन मामले पर चर्चा के लिए आज दोपहर संसद में राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई. एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण मेरा निलंबन (एक सदस्य के रूप में राज्य सभा से) रद्द कर दिया गया. सदन में एक प्रस्ताव के माध्यम से निलंबन रद्द कर दिया गया. मुझे 115 दिनों तक निलंबित रखा गया था.”, और मैं इस दौरान लोगों के सवाल नहीं पूछ सका. आज मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा सभापति को धन्यवाद देता हूं.”

चड्ढा को शिकायतों के बाद “विशेषाधिकार के उल्लंघन” के लिए इस साल 11 अगस्त को उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था. सांसद पर आरोप था कि उन्होंने पांच राज्यसभा सांसदों का नाम प्रवर समिति में शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं ली थी.

उन्हें तब तक निलंबित कर दिया गया था जब तक कि विशेषाधिकार समिति ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक से संबंधित एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के जाली हस्ताक्षर करने के आरोप पर अपना निष्कर्ष प्रस्तुत नहीं किया.

चड्ढा ने पहले निलंबन को स्पष्ट रूप से अवैध और कानून के अधिकार के बिना बताया था. निलंबन का सामना करते हुए, चड्ढा ने उच्च सदन से अपने अनिश्चितकालीन निलंबन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.